फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Occupy of the plots of poor families by bullies, called Panchayat

Panipat News: गरीब परिवारों के प्लॉटों पर दबंगों का कब्जा, बुलाई पंचायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Occupy of the plots of poor families by bullies, called Panchayat
चुलकाना गांव में सरकार द्वारा वर्ष 1993 निर्धन परिवारों को अलॉट किए गए प्लॉटों पर गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा डरा धमका कर कम कीमत पर खरीदने और कब्जा करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर रविवार को गांव के लकीसर बाबा मंदिर में सरपंच के नेतृत्व में पंचायत बुलाई गई। इसमें बताया गया कि गरीबों के प्लाटों पर दबंगों ने नाजायज कब्जा किया है। इन लोगों ने शपथ पत्र में उक्त जमीन पर दादा आदू वाला खेल ग्राउंड बनाने का झांसा देकर डराते हुए 100-100 गज के लगभग 30 प्लॉट खरीद लिए। अब उक्त जगह पर खेल स्टेडियम न बनाकर धर्मशाला बनाने का प्रयास किया जा रहा है। गरीबों से सस्ते में लिए गए 25-30 प्लॉटों का सौदा करीब 6-7 करोड़ के हिसाब से किया जा रहा है। सरपंच सतीश ने बताया कि लोगों इसका पता लगा तो वो उनके पास आए थे। इसको लेकर अधिकारियों को शिकायत दी जाएगी और उनकी जमीन उन्हें वापस दिलाई जाएगी। मौके पर पंच अनिल, पंच देवराज, पंच रवि, पंच कपिल, पंच सचिन, पंच अभिषेक, पंच कुलदीप व पंच पति पिंकी पंडित मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed