फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   o accused arrested for deadly attack by blocking road

Panipat News: रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
o accused arrested for deadly attack by blocking road
पानीपत। आठ मरला चौकी पुलिस ने गोहाना रोड पर दो दिन पहले एफसीआई गोदाम के पास छात्र उसके पिता व चाचा पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को बुधवार देर शाम विकास नगर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




आठ मरला चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर आशीष ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी व एक डंडा बरामद कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
विज्ञापन




महराणा गांव निवासी सुंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका भतीजा आदित्य संजय कॉलोनी में ऋषिकुल स्कूल में 12वी कक्षा में पढ़ता है। 13 मई को स्कूल के पास गली में भतीजे आदित्य की शुभम व साहिल के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। सूचना मिलने पर वह भाई सुरेंद्र को साथ लेकर बच्चों को समझाने के लिए स्कूल में गया था। सुलह होने के बाद वह भाई सुरेंद्र व भतीजा आदित्य एक साथ घर लौट रहे थे। गोहाना रोड पर एफसीआई गोदाम गेट के पास पहुंचे तो साहिल व शुभम अपने तीन अन्य साथियों के साथ स्कूटी व बाइक पर सवार होकर आए और उन तीनों को रोककर कुल्हाड़ी, दरात व डंडे से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed