फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nuh riots reach Panipat, vandalized in Jasbir Colony

Panipat News: पानीपत पहुंची नूंह दंगे की आंच, जसबीर कॉलोनी में की तोड़फोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
Nuh riots reach Panipat, vandalized in Jasbir Colony
पानीपत। नूंह हिंसा की आंच बृहस्पतिवार देर रात पानीपत पहुंच गई। बजरंग दल के सदस्य धमीजा कॉलोनी के अभिषेक की हत्या के विरोध में लोगों ने बृहस्पतिवार देर रात नूरवाला की जसबीर कॉलोनी में दो कारों में तोड़फोड़ की और एक दुकान पर पथराव कर दिया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर अभिषेक का घर बताया जा रहा है। लोगों ने फिर चौक पर ही हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। प्रशासन और पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर उन्हें हटाया। इस दौरान देर रात तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने मामले की नजाकत को समझते हुए दो पीसीआर तैनात कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग बृहस्पतिवार देर रात करीब नौ बजे जसबीर कॉलोनी के चौक पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने पहले समुदाय विशेष के एक चिकन कॉर्नर पर पत्थर फेंके। चिकन कॉनर संचालक सब कुछ छोड़कर मौके से भाग गया। पत्थर लगने से दुकान के शीशे टूट गए। भीड़ में शामिल लोगों ने गली में खड़ी दो कारों के शीशे तोड़ दिए। इनमें एक कार समुदाय विशेष की बताई जा रही है। इसके अलावा एक अन्य कार के शीशे और बॉडी तोड़ दी। लोग जसबीर कॉलोनी चौराहे पर बैठकर हनुमान चालीसा करने लगे। डीएसपी सुरेश सैनी और तहसील कैंप थाना प्रभारी फूल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे हनुमान चालीसा करने पर अड़े रहे। पुलिस ने थोड़ी सख्ती बरतते हुए उन्हें चौराहे से उठा दिया। लोगों ने इसके बाद एक तरफ खड़े होकर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस और कॉलोनीवासी देर रात करीब 11 बजे तक चौराहे पर आमने-सामने खड़े रहे। डीएसपी सुरेश सैनी ने लोगों को समन्वय बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों को एक दूसरे के साथ मिलकर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed