फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now you will have to apply online on the portal only

Panipat News: अब पोर्टल पर ही करना होगा ऑनलाइन आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Now you will have to apply online on the portal only
पानीपत। सीबीएसई व हरियाणा बाेर्ड का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अब कॉलेजों में यूजी कक्षा में दाखिले शुरू हो जाएंगे। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने दाखिले का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। कॉलेजों में पंजीकरण के लिए 03 जून से पोर्टल खुलेगा जिस पर विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 25 जून तक जारी रहेगी। दो से 15 जुलाई के दौरान वरीयता सूची जारी की जाएंगी तथा दूसरी काउंसलिंग संपन्न होने के बाद कॉलेजों में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। कॉलेजों में दाखिले के लिए सत्यापित परिवार पहचान-पत्र अनिवार्य किए गए हैं। वहीं इस बार कॉलेजों में नई शिक्षा नीति के तहत पढ़ाई होगी। इसके अलावा कॉलेजों में कौशल विकास युक्त शिक्षण पर जोर रहेगा।
विज्ञापन


वहीं, शेड्यूल जारी करते ही विद्यार्थियों ने कोर्स व कॉलेज का चयन करना शुरू कर दिया है। कॉलेजों में दाखिला चाहने वालों के लिए ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। किसी भी स्थिति में पोर्टल पर पंजीकरण के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

-----------

आर्य कॉलेज में 2340 सीटों पर होगा दाखिला
आर्य कॉलेज शहर के प्रमुख तीन एडिड कॉलेजों में से एक है जो जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में शुमार है। आर्य पीजी कॉलेज में यूजी प्रथम वर्ष में विभिन्न कोर्सेस के लिए 2340 सीटें उपलब्ध हैं। हालांकि उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने सभी कॉलेजों से कोर्स व सीटों का विवरण मांगा है। कॉलेज में सीटों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि आर्य पीजी महाविद्यालय शहर का सबसे पुराना कॉलेज हैं। वर्ष 1954 से संचालित आर्य महाविद्यालय शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में वर्ष दर वर्ष प्रगति कर रहा है। विद्यार्थियों का मनोवैैज्ञानिक आंकनल करने के साथ कौ्शल विकास के कोर्स भी करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

कॉलेज में यूजी सीटों की स्थिति-
कोर्स सीटें

बीए 480

बीए अर्थशास्त्र ऑनर्स 80
बीकॉम एडिड 240

बीकॉम सेल्फ फाइनेंस 240

बीकॉम ऑनर्स 180

बीएससी फिजिकल साइंस 380

बीएससी लाइफ साइंस 80
बीबीए 200
बीसीए 240

बीवॉक टीएफडी 50

बीवॉक आईडी 50

बीए एमसी 60

बीटीएम 60

कुल 2340


वर्जन-

हरियाणा बोर्ड व सीबीएसई का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा कॉलेजों में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आर्य कॉलेज में यूजी कक्षाओं की 2340 सीटों पर दाखिला किया जाएगा। विद्यार्थियों का मनोवैज्ञानिक आंकलन करने के साथ कौशल विकास के कोर्स भी करवाए जा रहे हैं।

- डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed