{"_id":"6429e232028698b933013b66","slug":"now-the-salesman-is-accused-of-assault-and-attempt-to-carjack-panipat-news-c-18-1-80122-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अब सेल्समैन पर मारपीट और गाड़ी चढ़ाने के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अब सेल्समैन पर मारपीट और गाड़ी चढ़ाने के प्रयास का आरोप
विज्ञापन
पानीपत। सनौली रोड मलिक पेट्रोल पंप के सामने शराब ठेके के सेल्समैन से मारपीट के मामले में अब दूसरे पक्ष ने सेल्समैन पर मारपीट करने और गाड़ी चढ़ाने के प्रयास का आरोप लगाया है। इस मामले में दो लोग घायल हैं। थाना चांदनी बाग थाना पुलिस ने दूसरे पक्ष की शिकायत पर सेल्समैन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं सेल्समैन ने शनिवार को किला थाना पुलिस में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
सोनीपत के सेक्टर-15 निवासी अनिल मदान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खन्ना रोड पर वेस्ट का काम करता है। 28 मार्च को रात 10 बजे अपने दोस्त उग्राखेड़ी निवासी सूरजभान के साथ संजय चौक से शिव चौक जा रहा था। उसे शिव चौक के पास शराब ठेके से दोस्त के लिए बीयर की बोतल लेनी थी। उसने ठेके के सेल्समैन मोहित से दो बीयर ली और 360 का भुगतान किया। इसके बाद उसने ठेके के मालिक के बारे में पूछा तो सेल्समैन उनसे गाली-गलौज करने लगा। दोस्त के घर जाते समय वह मलिक पेट्रोल पंप के सामने बनी करियाने की दुकान से सामान लेने गया था। जब वह दुकान से चलने लगा तो इस दौरान एक कार उसके सामने आकर रूकी। उसमें से मोहित व तीन अन्य युवक उतरे और उन्होंने उसके व सूरजभान से हाथापाई की और फरार हो गए। इस पर उसने डायल 112 पर फोन कर दिया। इसके बाद आरोपी दोबारा आए और फोन छीनकर ले गए। वे घटना की शिकायत देने के लिए थाने जाने लगे तो दो गाडियांं आईं। पहली गाड़ी उनके आगे आकर रुकी और दूसरी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर जा गिरे। इस दौरान आरोपियों ने गाड़ी का पहिया उसके पैर के ऊपर चढ़ा दिया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, जांच शुरू कर दी है, आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है, जांच में जो भी दोषी मिलेगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
- प्रदीप कुमार, प्रभारी, चांदनीबाग थाना