{"_id":"611d59568ebc3e79e10e9539","slug":"now-the-mistakes-of-electricity-bills-will-be-resolved-on-every-thursday-and-saturday-panipat-news-knl803328188","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बिजली बिलों की गलतियों का हर वीरवार और शनिवार को होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बिजली बिलों की गलतियों का हर वीरवार और शनिवार को होगा समाधान
सार
निगम ने सब डिविजन स्तर पर गलत बिजली बिलों को ठीक करने के लिए हर वीरवार व शनिवार को खुले दरबार लगाने की घोषणा की है। खास बात यह है कि खुले दरबार में केवल गलत बिलों की समस्याओं को ही सुना जा सकेगा।
विज्ञापन
बिजली बिल
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
जिले भर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल गलत हैं, उन्हें अब बिजली निगम के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। एक बार में ही उनकी समस्याओं को समाधान हो जाएगा। इसके लिए निगम ने सब डिवीजन स्तर पर गलत बिजली बिलों को ठीक करने के लिए हर वीरवार व शनिवार को खुले दरबार लगाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
खास बात यह है कि खुले दरबार में केवल गलत बिलों की समस्याओं को ही सुना जा सकेगा। इसकी शुरुआत 19 अगस्त से हो रही है। इसके लिए बिजली निगम के उपभोक्ताओं को निगम अधिकारी कई प्रकार से सूचनाएं भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
सब डिवीजन स्तर पर लगेगा खुला दरबार
पहले से रजिस्टर्ड शिकायतों के उपभोक्ताओं को फोन एवं मैसेज कर सूचित किया जा रहा है। वीरवार को गलत बिलों को लेकर जिले की सभी सब डिवीजन स्तर पर खुला दरबार लगाया जाएगा। बिजली निगम के सब अर्बन सब डिवीजन के एसडीओ रमेश खटकड़ ने बताया कि खुले दरबार में लोग गलत बिलों की समस्याओं को रख समाधान करवा सकते हैं।
विज्ञापन
