{"_id":"6154b2c68ebc3e334a5ec048","slug":"now-the-dust-will-not-fly-from-the-streets-of-the-city-panipat-news-knl84870751","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शहर की सड़कों से नहीं उड़ेगी धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शहर की सड़कों से नहीं उड़ेगी धूल
विज्ञापन
अब शहर की सड़कों पर उड़ने वाली धूल से निजात मिल सकेगी। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) ने एनसीआर एवं आसपास के जिलों में सड़कों से उड़ने वाली धूल पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। धूल से हो रहे वायु प्रदूषण को रोकने के लिए नगर निगम, पालिका और परिषदों को समाधान करने का निर्देश दिया गया है। इस आदेश के तहत शहरी स्थानीय निकाय ने नगर निगम आयुक्त के अधीन कमेटी बनाकर इसे सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंप दी है। इसका मकसद धूल को उड़ने से रोककर वायु गुणवत्ता सूचकांक को बेहतर करना है।
अब नगर निगम को सबसे पहले शहर की सभी खस्ताहाल सड़कों का ब्योरा जुटाना होगा। इनकी मरम्मत करवानी होगी। सड़क के दोनों तरफ के कच्ची जगह को पक्का करना होगा। इसके लिए सफाई मशीन से लेकर पानी का छिड़काव तक निगम को करना होगा। इस काम के लिए निगम एक एजेंसी हायर करेगा, जो धूल को न उड़ने देना सुनिश्चित करेगी। जिसकी मॉनिटरिंग भी की जाएगी। अगर इसके काम में लापरवाही पाई गई तो एजेंसी पर जुर्माना लगाया जाएगा।
कमेटी में यह होंगे शामिल
नगर निगम आयुक्त कमेटी के चेयरमैन होंगे। निगम आयुक्त की ओर से नामित निगम के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर, एक्सईएन और एमई इसके सदस्य होंगे। वहीं, नगर पालिका और परिषद में जिला निगम आयुक्त कमेटी के चेयरमैन, डीएमसी की ओर से नामित एक्सईएन और एमई कमेटी के सदस्य बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
यह होगी जिम्मेदारी
कमेटी खस्ताहाल एवं निर्माणाधीन सड़कों ब्योरा जुटाएगी
धूल को हर संभव तरीके से रोकने का काम एजेंसी करेगी
एजेंसी के काम की मॉनिटरिंग की जाएगी
कमेटी हर 15 दिन में काम की रिपोर्ट आयुक्त एवं एचसपीसीबी को देगी
रोड स्वीपिंग मशीन का इस्तेमाल किया जा सकता है
इकट्ठा की गई धूल का वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन होगा
सड़कों पर गड्ढा नहीं होना चाहिए, ताकि धूल न उड़े
सड़क इतना समतल बनाना होगा, जिससे सफाई आसानी से हो सके
सड़क के किनारे कच्चा क्षेत्र नहीं होगा, पक्का कराना होगा
सेंट्रल वर्ज पर हरियाली करनी होगी
औद्योगिक क्षेत्र में सीमेंट की सड़क बनाई जाएंगी
रोड डस्ट के हॉट स्पॉट को चिह्नित किया जाएगा
सड़क की सफाई साथ ही पानी का छिड़काव किया जाएगा
यहां की सड़कें खस्ताहाल
शहर में सबसे ज्यादा खस्ता हालात औद्योगिक सेक्टरों के हैं। यहां दिन रात 24 घंटे वाहनों के आने जाने से धूल उड़ती रहती है। सेक्टर 25 पार्ट एक व दो, सेक्टर 29 पार्ट एक व दो, ट्रांसपोर्ट नगर, मित्तल मेगा मॉल रोड, बरसत रोड, असंध रोड, गोहाना रोड, जाटल रोड, सनौली रोड समेत गांव सिवाह के पास जीटी रोड के भी हालात खराब हैं। खास बात ये है कि ये सभी रास्ते शहर के मुख्य मार्ग हैं।
जल्द शुरू होगा काम : कल्याण
सरकार ने सड़कों की सफाई करवाकर धूल उड़ने से रोकने के लिए आदेश जारी किए हैं। इसके लिए निगम जल्द ही कमेटी बनाकर सबसे पहले टूटी हुई सड़कों पर पैच वर्क करवाएगा। इसके बाद छिड़काव या सफाई के तरीके से धूल को रोकने का काम भी करेगा।
- प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम, पानीपत।