फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now the corporation will give NDC and property ID in 15 days

अब 15 दिन में निगम देगा एनडीसी और प्रॉपर्टी आईडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Now the corporation will give NDC and property ID in 15 days
शहरवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब नगर निगम आपके आवेदन के बाद महज 15 दिन में आपको एनडीसी या प्रॉपर्टी आईडी देगा। बशर्ते दस्तावेज संबंधी दिक्कत न हो। इसके बाद भी काम में देरी हुई या किसी अधिकारी व कर्मचारी ने देरी की तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को निगम आयुक्त आरके सिंह ने पालिका बाजार निगम कार्यालय में संपत्ति कर शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों को यह साफ किया। उन्होंने कहा कि संपत्ति कर की रिकवरी को लेकर निगम एक नई रणनीति के साथ काम करेगा। इसके लिए हर सप्ताह यानी सात दिन में सात बड़े बकायादारों की सूची तैयार की जाएगी। इनको नोटिस दिए जाएंगे। इसके बाद नियमानुसार जो भी कार्रवाई होगी वह की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम में इस समय 1500 से भी ज्यादा एनडीसी की फाइलें लंबित हैं। वहीं, प्रॉपर्टी आईडी की भी सैकड़ों फाइलें लंबित हैं। इनके आवेदनकर्ता रोजाना निगम कार्यालय के चक्कर काटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायरी डिस्पेच बदला तो मिली राहत
नगर निगम की संपत्ति कर शाखा में जब से डायरी डिस्पेच कर्मचारी को बदलकर नया कर्मचारी रखा गया है, तब से शाखा में दलालों की आवाजाही कम हुई है। इस बात को अधिकारियों ने भी माना है। इससे निगम में अब केवल असल आवेदनकर्ता ही जाते हैं। यहां डायरी डिस्पेच में आवेदनकर्ता से पूरी फाइल के साथ आवेदनकर्ता की आईडी जमा करवाई जाती है।

शहरवासियों को मिलेगी राहत : आरके सिंह
अधिकारियों व कर्मचारियों को 15 दिन में एनडीसी जारी करने के आदेश दिए हैं। कोई भी अधिकारी या कर्मचारी जानबूझकर किसी फाइल को लटकाता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा प्रॉपर्टी टैक्स के डिफॉल्टरों से टैक्स रिकवरी भी की जाएगी।
-आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed