फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now the corona infected are turning their heads, the funeral is being done in the category of unclaimed

अब कोरोना संक्रमित माता-पिता से मुहं मोड़ रहे अपने, लावारिस हालत में करना पड़ रहा अंतिम संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Now the corona infected are turning their heads, the funeral is being done in the category of unclaimed
कोरोना महामारी अब रिश्तों पर भी भारी पड़ रही है। अब अपने भी कोरोना संक्रमितों से मुंह मोड़ रहे हैं। शुक्रवार को जन सेवा दल ने तीन शवों का अंतिम संस्कार किया है। इनमें एक वृद्ध और एक बुजुर्ग है, जो कोरोना से जंग हार गए। इनका अंतिम संस्कार देखने के लिए जन सेवा दल के सदस्य परिवार के लोगों को कॉल करते रहे, लेकिन परिवार के लोगों ने मृतकों को पहचानने से ही इंकार कर दिया। जन सेवा दल ने इन शवों का लावारिस की श्रेणी अंतिम संस्कार किया। वहीं तीसरी मौत एक 21 साल की विवाहिता की हुई, उसने एक दिन पहले ही खानपुर मेडिकल कॉलेज में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। वह भी कोरोना से जंग हार गई।
विज्ञापन

70 साल की सोमा देवी को परिवार के लोगों ने सिविल अस्पताल में दाखिल कराया था। जैसे ही वह कोरोना संक्रमित मिली, परिवार के लोग उन्हें वहीं छोड़कर चले गए। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजन अस्पताल में भी गलत मोबाइल नंबर देकर गए थे। सोमा की मौत के बाद जन सेवा दल के सदस्यों ने लगातार फोन किया, लेकिन फोन नहीं मिला। परिवार के लोगों ने घर का एड्रेस भी यूपी लिखा हुआ था।
विज्ञापन

नरेश का भी अंतिम संस्कार नहीं देखने आए परिजन
तहसील कैंप के नरेश की भी शुक्रवार को कोरोना से मौत हो गई। जो अस्पताल में फोन नंबर लिखवाया गया था। उस पर जब अस्पताल के स्टाफ और जन सेवा दल के सदस्यों ने कॉल किया तो सामने वाले ने कहा कि ये गलत नंबर है। काफी तलाश करने के बाद भी मृतक नरेश के परिजन नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलमा छोड़ गई दो जुड़वा बच्चे
21 वर्षीय सलमा को पांच दिन पहले खानपुर मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। वह कोरोना संक्रमित थी। उसने दो दिन पहले दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। शुक्रवार को वो कोरोना से जंग हार गई। जन सेवा दल ने महराणा गांव के कब्रिस्तान में शव को दफनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed