फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now less visible Kothli's big batase and firni

Panipat News: अब कम दिखते हैं कोथली के बड़े बतासे और फिरनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Now less visible Kothli's big batase and firni
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सावन का महीना आते ही बुजुर्ग से लेकर बच्चों तक में उत्साह देखने को मिलता था। महिलाएं सावन में हरे-लाल रंग को प्राथमिकता देती थीं। सावन की कोथली में बेटी को मायके से बड़े बतासे और फिरनी भेजी जाती थी। बतासे और फिरनी की जगह अब मट्ठी, बिस्किट और घेवर ने ले ली है। बतासे और फिरनी तो अब कहीं-कहीं देखने को मिलते हैं। समय के साथ लोगों का एक-दूसरे से मेल-जोल भी कम होने लगा है।
पहले कोथली में घेवर, बड़े बतासे, बड़े बिस्किट और फिरनी मुख्य रूप से होती थी लेकिन लोग अब रीति-रिवाजों और परंपराओं को नाममात्र निभा रहे हैं और कोथली की परंपरा को पूरा करने के लिए कोथली में घेवर के साथ मट्ठी या छोटे पैकेट वाले बिस्किट ही दे रहे हैं। यह सिर्फ कोथली न होकर मायके से भेजा गया बेटी के लिए प्यार होता था। समय के अनुसार सब बदल रहा है। सावन की रौनक ही कम होने लगी है। सिर्फ महाशिवरात्रि और तीज तक सावन के महीने के रौनक दिखाई देती है। तीज जाते ही मानो सावन का महीना ही खत्म हो गया हो।
विज्ञापन

- कृष्णा देवी (55), परढ़ाना गांव

आधुनिकता में रीति-रिवाज छूट रहे पीछे
पहले पूरे सावन में लोग झूले-झूलते थे। महिलाएं एक-दूसरे के घर जाकर कोथली का सामान देती थीं और आपसी मेल-जोल को बढ़ाती थी लेकिन अब सब अपने घरों तक सीमित रहने लगे हैं। लोग अपने घरों में ही पकवान, मिठाई बना खा लेते हैं। पहले लोग मिठाई, पकवान बनाकर एक-दूसरे को बांटकर खाते थे। ऐसा करने से भाईचारा बढ़ता था और आपसी मेल उत्पन्न होता था। आधुनिकता आने से लोग परंपराओं और रीति-रिवाजों को पीछे छोड़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वंदना सिंगला (40), एल्डिको
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed