फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now drain number two and purified water will flow in Yamuna

Panipat News: अब ड्रेन नंबर दो और यमुना में सीवर का गंदे पानी नहीं, बहेगा शोधित पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Now drain number two and purified water will flow in Yamuna
एंकर
विज्ञापन




बरसत रोड के 25 एमएलडी एसटीपी का निर्माण कार्य हुआ पूरा, अब जल्द होगा चालू

- पांच वार्डों की 25 कॉलोनियों के गंदा पानी की होगी निकासी, ड्रेन के रास्ते यमुना में जाएगा साफ पानी
- अब सिर्फ बिजली निगम से कनेक्शन और सिंचाई विभाग से ड्रेन जोड़ने की अनुमति बाकी


फोटो:1


जितेंद्र नरवाल



पानीपत। अर्जुन नगर के 15 एमएलडी एसटीपी के बाद नगर निगम ने अब बरसत रोड स्थित 25 एमएलडी के एसटीपी का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया है। अब जल्द ही इसे चालू कर दिया जाएगा। जिसके बाद वार्ड नंबर एक से लेकर पांच तक की करीब 25 कॉलोनियों के गंदे पानी की निकासी एसटीपी में होगी। इस सीवरेज ट्रीटमेंंट प्लांट में सीवर के गंदे पानी को शोधित कर ड्रेन नंबर दो में छोड़ा जाएगा। जिससे इस ड्रेन में गंदे पानी की बजाय शोधित और साफ पानी बह सकेगा।

अब एसटीपी को सिर्फ बिजली निगम से बिजली कनेक्शन और सिंचाई विभाग से ड्रेन नंबर दो में इसको जोड़ने की अनुमति मिलना बाकी है। अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने संबंधित विभागों को दस्तावेज और सरकारी फीस तक जमा करवा दी है। अनुमान है कि आगामी एक से दो माह के भीतर इसे चालू कर दिया जाएगा। विशेष बात ये होगी कि इस एसटीपी के अंदर सड़कें और पार्क तक बनाए जाएंगे, ताकि इसमें हरियाली को भी बरकरार रखा जा सके। दूसरी ओर अब तक इन पांचों वार्डों में जलभराव की समस्या बरकरार रहती थी, इसका भी स्थायी समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि करीब पौन चार एकड़ में करीब 28 करोड़ की लागत से नवंबर 2021 में इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जिसे निगम को जनवरी 2023 तक पूरा करना था लेकिन इसके बीच में बिजली निगम की 33 केवी लाइन बाधा बन गई। इस लाइन को हटवाने में काफी समय लगा। जिसके बाद इस प्रोजेक्ट को 31 जुलाई 2023 तक पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया। अब निगम ने इस प्रोजेक्ट को पूरा कर दिया है। इस प्रोजेक्ट का दौरा सीएम से लेकर एनजीटी की टीम तक कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

डेढ़ किलोमीटर की लाइन बिछाई
अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने एसटीपी से लेकर ड्रेन नंबर दो तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी निकासी के लिए पाइपलाइन तक बिछा दी है। बिजली निगम से कनेक्शन मिलने और सिंचाई विभाग से अनुमति मिलने के बाद इसे चलाकर इसकी निकासी का कनेक्शन ड्रेन दो में कर दिया जाएगा। इस काम में उन्हें सिर्फ एक से दो दिन ही लगेगा।




शोधित पानी इस्तेमाल लायक


अधिकारियों का कहना है कि एसटीपी के शोधित पानी का कई प्रकार से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे दमकल की गाड़ियों, उद्योगों, बागवानी, खेती बाड़ी के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जब तक इसके इस्तेमाल का प्रपोजल तैयार नहीं होता तब तक इस पानी को ड्रेन दो में छोड़ा जाएगा।


वर्जन:
निर्माण पूरा, अनुमति बाकी : निगम



बरसत रोड स्थित 25 एमएलडी का निर्माण पूरा कर लिया गया है। अब सिर्फ बिजली निगम से कनेक्शन और सिंचाई विभाग से पाइपलाइन ड्रेन में जोड़ने की अनुमति बाकी है। अनुमति और कनेक्शन मिलते ही इसे तुंरत चालू कर दिया जाएगा।



प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed