फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now cleaning supervisor will also verify the properties himself

Panipat News: अब सफाई सुपरवाइजर भी करेंगे संपत्तियों का स्वयं सत्यापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Now cleaning supervisor will also verify the properties himself
पानीपत। नगर निगम में स्ट्रीट लाइटों की रिपयेरिंग टीम के बाद सफाई सुपरवाइजरों को भी संपत्तियों के स्वयं सत्यापन की जिम्मेदारी दी गई है। निगम अधिकारियों ने इनकी भी ड्यूटी सर्वे में लगा दी है। बुधवार को इन कर्मचारियों को सर्वे की ट्रेनिंग देने के लिए ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स निगम कार्यालय के बेसमेंट में बुलाया गया। यहां इन कर्मचारियों ने अधिकारियों से इस काम को लेकर असमर्थता जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे शहर में सफाई करवाएंगे या सर्वे करेंगे। जिस पर अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि उन्हें इस काम में लोगों को जागरूक करने के साथ उनका सहयोग करना होगा। अधिकारियों ने कहा कि निगम की सफाई शाखा में कच्चे पक्के 513 सफाई कर्मचारियों पर करीब 30 सुपरवाइजर हैं। ये लोग शहर के 26 वार्डों की हर कॉलोनी तक पहुंचते हैं। इनकी स्थानीय लोगों पर पकड़ भी है। ये लोग लोगों को जागरूक करने का काम कर सकते हैं। इसके अलावा ये अपने फोन या लोगों के फोन से भी उनकी संपत्तियों का सत्यापन करवाने में निगम की मदद कर सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि कई बार शहर के लोग अनजान कर्मचारियों को देख संपत्ति का स्वयं सत्यापन करवाने में हिचकिचाते हैं। अगर ये सफाई सुपरवाइजर साथ होंगे तो लोग इनके सहारे अपनी संपत्तियों का स्वयं सत्यापन भी करवा पाएंगे। ये कर्मचारी घर घर तक जाते हैं। हर गली में इनको सफाई का निरीक्षण करना होता है। लोग इनको जानते हैं इसलिए सफाई कर्मी सर्वे में सबसे ज्यादा मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
चार को नोटिस दे चुके हैं अधिकारी
सर्वे का ये काम निगम ने स्ट्रीट लाइट रिपेयरिंग करने वाली टीम को दिया था। जिसमें 50 कर्मचारियों को रोजाना 50-50 संपत्तियों का स्वयं सत्यापन करवाने के आदेश जारी हुए थे। वहीं, रोजाना संपत्तियों के स्वयं सत्यापन का रिकॉर्ड अधिकारियों के माध्मय से मुख्यालय भेजा जाता है। अब तक शहर से करीब 32 हजार संपत्तियों का स्वयं सत्यापन हो चुका है। इनमें सुस्त मिलने वाले चार कर्मचारियों को निगम कारण बताओ नोटिस तक जारी कर चुका है। वहीं, संयुक्त आयुक्त, उप निगम आयुक्त समेत तीन एक्सईएन को भी इस काम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
सफाई सुपरवाइजर लोगों को जागरूक करने, संपत्तियों का स्वयं सत्यापन करने में सबसे अच्छा सहयोग कर सकते हैं। इसे लेकर इनकी ड्यूटी सर्वे में भी लगाई है। ताकि ये लोग अपने काम के साथ इसे भी पूरा कर सकें।
मनी त्यागी, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed