{"_id":"6776fe58c0a1be42ea0af001","slug":"now-cbc-test-in-primary-health-centers-panipat-news-c-244-1-pnp1001-129981-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सीबीसी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सीबीसी जांच
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग बाहरी स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाओं का विस्तार कर रहा है। अब नागरिक अस्पताल सहित जिले के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों को कंप्लीट ब्लड काउंट (सीबीसी) जांच की सुविधा मिलेगी।
स्वास्थ्य विभाग ने सात सामुदायिक व 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सीबीसी मशीनें भेज दी हैं, अब तक लोगों को रक्त की जांच के लिए जिला नागरिक अस्पताल में नहीं आना पडेगा। इससे जिला नागरिक अस्पताल पर कार्यभार भी कम होगा।
यहां प्रतिदिन 100-120 मरीज रक्त की जांच कराने आते थे। वर्कलोड अधिक होने के कारण कई बार सैंपल भी गुम हो जाते थे। अब इस परेशानी का हल होगा। लोगों को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर रक्त जांच की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
इस माह स्वास्थ्य विभाग सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रेबीज के इंजेक्शन भी उपलब्ध कराएगा ताकि लोगों को इसके लिए 30-40 किलोमीटर दूर जिला नागरिक अस्पताल में न आना पड़े। ददलाना, बापौली व खोतपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बर्न वार्ड, अत्याधुनिक इमरजेंसी वार्ड व सिजेरियन डिलीवरी के लिए ऑपरेशन थियेटर भी बनाया जा रहा है। इसके लिए रिफाइनरी का सहयोग लिया जा रहा है।
समालखा अस्पताल में फरवरी में गर्भवतियों के लिए अल्ट्रासाउंड सेवाएं शुरू होंगी। गर्भवतियों को जिला नागरिक अस्पताल नहीं आना पड़ेगा। इसके अलावा यहीं पर शवगृह बनकर तैयार हो चुका है। वहां के कर्मचारियों को पोस्टमार्टम का प्रशिक्षण भी दिला दिया गया है।
जनवरी के अंत में यहां पोस्टमार्टम सेवाएं शुरू होंगी। सिविल सर्जन ने समालखा में डायलिसिस के लिए फाइल बनाकर मुख्यालय को भेजी है। मुख्यालय से इस पर मुहर लगते ही यहां डायलिसिस सेवा भी शुरू होगी। जनवरी के अंत तक जिले 50 नए डॉक्टर मिलेंगे। इन डॉक्टरों के दस्तावेजों की वेरिफिकेशन चल रही है। पानीपत के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में 50 डॉक्टरों की नियुक्ति होगी। स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा। रेफरल रेट में कमी आएगी।
सनौली व गवालड़ा में पीएचसी बनाने का प्रोजेक्ट मंजूर हो चुका है। अब यहां दोनों स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कार्य शुरू होगा। इसी साल दोनों क्षेत्र के लोगों को नए स्वास्थ्य केंद्र की सौगात मिलेगी।