फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Notice to four personnel who were slow in self-verification

Panipat News: स्वयं सत्यापन में सुस्त चार कर्मियों को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Notice to four personnel who were slow in self-verification
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। संपत्ति कर के स्वयं सत्यापन सर्वे को लेकर सरकार के बाद अब निगम भी सख्त हो चुका है। मंगलवार को इस सर्वे में लगाए स्ट्रीट लाइट रिपेयरिंग करने वाले चार कर्मचारी जब स्वयं सत्यापन के काम में सुस्त दिखाई दिए तो अधिकारियों ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है। ये जवाब कर्मचारियों को बुधवार तक देना होगा।
कर्मचारियों से जवाब मांगा गया है कि जब उनकी ड्यूटी संपत्तियों के स्वयं सत्यापन में लगाई थी तो उन्होंने तीन से सात मार्च तक एक भी संपत्ति का स्वयं सत्यापन क्यों नहीं कराया। जवाब न देने या संतोषजनक जवाब न मिलने पर कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। निगम आयुक्त की ओर से ये नोटिस तकनीकी टीम के सहायक कर्मचारी राहुल, राजेश, सोनू और सुखबीर को जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

एक दिन पहले तक इन कर्मचारियाें का वेतन तक रोके जाने के मौखिक आदेश दिए गए थे लेकिन बाद में इनको कारण बताओ नोटिस तक ही सीमित कर दिया गया है। दूसरी ओर निगम आयुक्त ने शहर को तीन भागों में बांट तीनों एक्सईएन, संयुक्त आयुक्त और उप निगम आयुक्त को भी इस सर्वे में जोड़ दिया है। वार्ड एक से आठ कार्यकारी अभियंता दो के पास, वार्ड नौ से 17 कार्यकारी अभियंता एक और वार्ड 18 से 26 का इंचार्ज कार्यकारी अभियंता तीन को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी को शहर के सभी वार्डों का ओवरऑल इंचार्ज तैनात किया है जबकि उप निगम आयुक्त अरुण कुमार को संयुक्त आयुक्त का सहयोग करने की जिम्मेदारी दी गई है। पिछले पांच दिन में निगम करीब 30 हजार से ज्यादा संपत्तियों का स्वयं सत्यापन करवा चुका है जबकि खराब लाइटों की रिपेयरिंग का काम पूरी तरह से बंद हो गया है। हालात ये हैं कि शहर में लगी ठीक ठाक लाइटों को भी ऑन-ऑफ करने के लिए निगम के पास मैनपावर नहीं है। जो लाइटें चालू हैं उनको बंद नहीं किया जा रहा और जो बंद हैं वे चालू नहीं हो पा रही है।

शहर की संपत्तियों के स्वयं सत्यापन को लेकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई थी। इनमें चार कर्मचारी सुस्त और लापरवाही करते मिले। इनको नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। - साहिल गुप्ता, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed