फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Notice of illegal occupation given to 146 villagers of Kaith

सरकार की हिदायतों का पालन न करने वाले निजी स्कूलों की होगी लिस्ट तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Notice of illegal occupation given to 146 villagers of Kaith
पानीपत। अब शिक्षा विभाग उन सभी निजी स्कूलों की लिस्ट तैयार करेगा, जो प्रदेश सरकार की हिदायतों का पालन नहीं करते। यही नहीं सरकारी स्कूलों के उन अध्यापकों की लिस्ट भी तैयार की जाएगी, जिनका परिणाम अच्छा नहीं रहा है। इन सबको जिला प्रशासन कारण बताओ नोटिस भी जारी करेगा। ये बातें शनिवार को डीसी सुशील सारवान ने लघु सचिवालय में हरियाणा सतत विकास लक्ष्य सूचकांक से संबंधित बैठक में शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सतत विकास लक्ष्य में हमें अपने जिले के सूचकांक को ऊपर लेकर जाना है। शिक्षा विभाग ऐसे रिटायर्ड अध्यापकों की लिस्ट भी तैयार करेगा, जो स्वैच्छिक रूप से बच्चों को पढ़ाने में अपना योगदान देना चाहते हैं और स्कूलों में ग्रामीण स्तर पर स्कूल टाइम के बाद एक्स्ट्रा क्लास लगाएंगे ताकि बच्चों का भविष्य संवारा जा सके। हर 15 दिन में एसडीएम स्तर पर शिक्षा विभाग की बैठक आयोजित होगी, जिसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बच्चों की शिक्षा पर बड़ा असर पड़ा है। इसलिए ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा दाखिल करवाने के लिए उन्हें और उनके अभिभावकों को भी प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

...
डीसी सुशील सारवान ने कहा कि सभी सीएचसी और पीएचसी में जाकर 16 साल से नीचे के बच्चों के टीकाकरण अभियान की पूरी जानकारी ली जाए। सीएमओ डॉ. जयंत आहुजा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से शिशु का भार और उनकी ऊंचाई का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जाना है, जो कि वर्तमान में 28.8 प्रतिशत है। इसलिए इस डेटा को जल्द से जल्द उपलब्ध करवाएं ताकि सूचकांक में वृद्धि हो सके। एनीमिया मुक्त करने के लिए आयरन की गोलियां विभाग की ओर से समय-समय पर दी जा रही है। इसके लिए विशेष अभियान भी चलाए जाते हैं। जिले में सभी 15 डिलीवरी प्वाइंट शुरू किए जा चुके हैं, जहां पर महिलाओं को डिलीवरी की सुविधा प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी प्रवीण कुमारी की रिपोर्ट पर उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान में शिक्षा विभाग की ओर से एक महिला अध्यापक भी जोड़ दें। सभी महिला अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा के साथ इस पर चर्चा कर अपनी रिपोर्ट उनको देंगे।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक चौधरी ने बताया कि जिले में 9388 परिवारों के 12999 व्यक्तियों को मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध करवाया है। अमृत सरोवर तालाब योजना के तहत जिले में विभिन्न अमृत सरोवरों का निर्माण करवाया गया है। भविष्य में इन सभी की पगडंडियां पक्की कर दी जाएंगी। बैठक में वन, खाद्य आपूर्ति, इंडस्ट्री, एमएसएमई, श्रम, जनस्वास्थ्य व अन्य कई विभागों की समीक्षा भी की गई। इस मौके पर एडीसी वीना हुड्डा, एसडीएम वीरेंद्र ढुल, सीटीएम राजेश सोनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed