{"_id":"66d121ca92e17756340052a6","slug":"not-murder-railway-worker-died-due-to-rupture-of-head-vein-panipat-news-c-246-1-sknl1019-124564-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हत्या नहीं, सिर की नस फटने से हुई थी रेलकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हत्या नहीं, सिर की नस फटने से हुई थी रेलकर्मी की मौत
विज्ञापन
यमुनानगर। शिवपुरी ए कॉलोनी में कमरे में खून से लथपथ मृत मिले सेवानिवृत रेलकर्मी 60 वर्षीय बलदेव राज गुप्ता की हत्या नहीं हुई थी। उसकी मौत सिर की नस फटने से हुई थी। यह खुलासा बलदेव राज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से हुआ है। हालांकि मृतक के बेटे पंकज गुप्ता ने अदालत में विचाराधीन प्रॉपर्टी विवाद की रंजिश में कुछ लोगों पर पिता की हत्या करने का शक जताया है।
कमरे में जो हालात दिखाई दे रहे थे, उन्हें देखते हुए पुलिस भी पहले हत्या का मामला समझ रही थी लेकिन मृतक के शरीर पर कोई भी चोट का निशान न मिलने से और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण नस फटना यह साबित कर रहा है कि सेवानिवृत रेलकर्मी की हत्या नहीं हुई। नस फटने से उसके मुंह व नाक से काफी मात्रा में खून आया जिससे बेड और पूरे कमरे में खून बिखर गया।
पुलिस अब मामले में हत्या की धारा निकालकर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करेगी। बता दें कि बुधवार सुबह शिवपुरी काॅलोनी निवासी सेवानिवृत रेलकर्मी 60 वर्षीय बलदेव राज गुप्ता का शव उसके कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला था। मृतक के नाक व मुंह से खून निकल रहा था। पूरे कमरे में खून फैला हुआ था लेकिन मृतक के शरीर पर कही भी कोई चोट का निशान नहीं था।
विज्ञापन
मृतक के बेटे पंकज गुप्ता ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि वह दवाइयों की कंपनी में एमआर है। उसके पिता बलदेव राज गुप्ता उसके साथ ही रहते थे। उसके पिता मकान में नीचे बने कमरे में रहते थे। जबकि वह पत्नी व बच्चों के साथ ऊपर रह रहा था। उसका पिता 2014 से पैरालिसिस थे। मंगलवार रात करीब दस बजे जब वह घर आया तो पिता खाना खा रहे थे और टीवी देख रहे थे। पिता से मिलकर गेट का कुंडा बंद कर वह ऊपर चला गया था।
बुधवार सुबह करीब पौने आठ बजे जब बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए नीचे आया तो पिता के कमरे के गेट के बाहर खून फैला हुआ था। अंदर देखा तो पिता बेड से नीचे पड़े हुए थे। कमरे में फर्श पर खून फैला हुआ था। बेड की चादर व तकिया भी खून से सने हुए थे। पिता के मुंह व नाक से भी खून निकल रहा था। पंकज ने बताया था कि उसके पिता बलदेव के कांसापुर में दो प्लाट हैं। जिनको लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। यह केस अदालत में विचाराधीन हैं। इन प्लाटों के विवाद के चलते ही उसके पिता की कई लोगों से रंजिश चल रही है। उसका शक था कि प्लाटों के विवाद की रंजिश में ही उसके पिता की हत्या की गई।
वर्जन
गांधी नगर थाना प्रभारी महरूफ अली का कहना है कि बलदेव राज की हत्या नहीं हुई। उसके सिर की नस फटने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण नस फटना आया है। इसलिए हत्या की धारा हटाई जाएगी।