फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nominations for assembly elections will start from today

Panipat News: विस चुनाव को लेकर नामांकन आज से होंगे तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Nominations for assembly elections will start from today
पानीपत। विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन सोमवार को तेज होंगे। भाजपा के समालखा प्रत्याशी मनमोहन भड़ाना आवेदन करेंगे। मंगलवार को शहरी विधायक प्रमोद विज और 11 सितंबर को राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार इसराना में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। पंचायत राज्यमंत्री महिपाल ढांडा 12 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर पांच सितंबर को नामांकन दाखिल किए गए थे। पहले दिन पानीपत पानीपत शहर से दिलबाग देशवाल ने नामांकन दाखिल किया था। शनिवार को पानीपत शहरी से स्वामी अग्निवेश और पानीपत ग्रामीण से कुलदीप रेढू ने नामांकन दाखिल किया था। समालखा व इसराना विधानसभा में एक भी आवेदन नहीं आया है। नामांकन दाखिल करने के सोमवार समेत चार दिन हैं। इन चार दिनों में नामांकन तेज होने की उम्मीद है। प्रशासन ने इन चार दिनों में आने वाले नामांकन को लेकर विशेष तैयारी की है।
विज्ञापन



बॉक्स
यहां-यहां हो रहे हैं नामांकन
जिला में पानीपत शहरी विधानसभा के नामांकन को लेकर एडीसी को आरओ बनाया है। वे डीसी कोर्ट के पीछे कार्यालय में नामांकन जमा कर रहे हैं। पानीपत ग्रामीण विधानसभा को लेकर एसडीएम पानीपत को आरओ बनाया है। वे एसडीएम कोर्ट में नामांकन ले रहे हैं। समालखा विधानसभा को लेकर समालखा एसडीएम और इसराना विधानसभा को लेकर इसराना विधानसभा में नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं। इन सबके बीच पार्टी नेताओं को टिकट का इंतजार है। कई नेता अपना नामांकन तैयार किए बैठे हैं। वे पार्टी से झंडी मिलने के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स
प्रत्याशी समेत पांच लोग जा सकेंगे
जिला निर्वाचन कार्यालय ने नामांकन को लेकर नियमों की पालन के निर्देश दिए हैं। नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशी समेत पांच व्यक्ति आरओ के पास जा सकेंगे। इससे अधिक लोगों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसी तरह गाड़ियों के बड़े काफिले को बाहर ही रोक लिया जाएगा। प्रत्याशी अपनी गाड़ी में जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed