{"_id":"68265a0874ee3de6a603cf45","slug":"noman-used-to-use-other-peoples-accounts-to-get-money-from-pakistan-panipat-news-c-244-1-pnp1012-137002-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पाकिस्तान से पैसे मंगवाने के लिए दूसरों के खातों का प्रयोग करता था नोमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पाकिस्तान से पैसे मंगवाने के लिए दूसरों के खातों का प्रयोग करता था नोमान
विज्ञापन
पानीपत। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़े गए कथित जासूस नोमान इलाही से चल रही पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। नोमान इलाही काफी शातिर है। जांच में पता चला है कि वह पाकिस्तान से पैसे मंगवाने के लिए खुद का खाता नंबर प्रयोग नहीं करता था। उसने पानीपत और कैराना के अलग-अलग लोगों के खातों में पाकिस्तान से ट्रांजेक्शन कराई थी। पुलिस अब उन सभी खाताधारकों से पूछताछ कर रही है। जिनके खातों में बार-बार ट्रांजेक्शन हुई। पुलिस ने नोमान का पासपोर्ट भी कब्जे में लिया है। उसने पासपोर्ट पर कहां-कहां यात्रा की एंबेसी से इसकी डिटेल मंगवाई गई है।
मंगलवार को सुरक्षा एजेंसियों के सूचना के बाद सीआईए-वन की टीम ने नोमान इलाही को सेक्टर-29 स्थित सज्जन चौक से गिरफ्तार किया था। नोमान मूल रूप से यूपी के शामली जिले के कैराना का रहने वाला है और पानीपत के मनमोहन नगर में अपनी बहन जीनत के पास रहता है। शुरुआती जांच में पता चला था कि नोमान ने ऑपरेशन सिंदूर के समय भी काफी जानकारी अपने हैंडलर को भेजी थी। नोमान के खिलाफ थाना सेक्टर-29 औद्योगिक थाना में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने नोमान इलाही को सात दिन की रिमांड पर ले रखा है। बुधवार और वीरवार को पुलिस ने उससे पूछताछ की। जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को मिली है। नोमान को सूचना देने पर पाकिस्तान से पैसे मिलते थे। लेकिन वह अपने खाते में पैसे नहीं मंगवाता था। उसने पानीपत और कैराना के 15 से अधिक लोगों के खातों में पैसे ट्रांसफर कराए थे। पुलिस ने उनकी जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि ज्यादातर खाता धारक पानीपत के ही हैं। पुलिस सभी खाताधारकों से भी पूछताछ कर रही है। जिन खातों में बार-बार ट्रांजेक्शन हुई वह भी संदेह के घेरे में आ गए हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
कुछ लोगों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का भी शक
पूछताछ में पता चला है कि नोमान युवकों को विदेश जाने का झांसा भी देता था। कुछ लोगों के उसने पासपोर्ट बनवाए थे। पुलिस को शक है कि उसने कुछ लोगों के फर्जी पासपोर्ट भी बनवाए थे। जिनमें ज्यादातर कैराना के रहने वाले हैं। ये सभी मुस्लिम देशों में जाना चाहते थे। पुलिस इन सभी की डिटेल खंगाल रही है। इसके लिए टीम ने कैराना में भी दबिश दी है।
-- -वर्जन
नोमान से पूछताछ में अलग-अलग खातों की जानकारी भी मिली है। इन खातों में पाकिस्तान से पैसे मंगवाए गए थे। सभी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।
-- -- -