फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   No respite from heat, electricity consumption increased

Panipat News: गर्मी से राहत नहीं, बिजली खपत बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
No respite from heat, electricity consumption increased
पानीपत। नौतपा चलने से शहर के मौसम का तापमान 45 डिग्री से अधिक पहुंच चुका है। जिससे रोजाना की बिजली खपत सवा करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। जिले भर में शहर से लेकर औद्योगिक सेक्टरों में ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोड होने की वजह से उपकरण फेल हो रहे हैं। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की नंगल से लेकर धूलकोट होते हुए दिल्ली को जाने वाली 220 केवी हाईटेंशन लाइन में भी फॉल्ट आने शुरू हो चुके हैं। जिससे लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। इन फॉल्ट की वजह से जिले भर में बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। जिससे बिजली निगम के हैल्पलाइन नंबर पर रोजाना दो से ढाई हजार शिकायतें भी पहुंच रही हैँ। एक ओर गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है तो दूसरी ओर रिपेयरिंग में अधिकारियों के भी पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को भी जिले भर में कई जगह कट लगे। गर्मी भी इतनी ज्यादा थी कि लोगों के घरों कार्यालयों पर लगे एयर कंडीशनर तक फेल हो रहे थे। गर्मी के साथ बिजली की डिमांड दिनों दिन बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भी अंसध रोड, गोहना रोड, बरसत रोड, माॅडल टाउन, जाटल राेड, किला एरिया, सनौली रोड, तहसील कैंप, किशनपुरा, सेक्टर-11-12, 13/17, सेक्टर-25, 28 समेत पुराना औद्योगिक एरिया में भी बिजली कट रहे। फॉल्ट की वजह से सबसे ज्यादा लंबा कट वार्ड-18 की वाल्मीकि बस्ती मुखीजा काॅलाेनी मेें रहा।
विज्ञापन

वहीं, गर्मी और ओवरलोड की वजह से तीन दिन पहले 132 केवी गोहाना रोड पावर हाउस भी फेल हो गया था। जिसकी वजह से कई घंटे तक कट रहा। जाटल रोड ट्रांसफार्मर भी काम करना छोड़ गया था। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद चालू किया गया। हालांकि बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि निगम ने शहर के लोगों को आपातकालीन सुविधा के लिए विकल्प के तौर पर ट्रॉली ट्रांसफार्मर तैयार किए हैं लेकिन मंगलवार को विकल्प के तौर पर रखा ट्रांसफार्मर भी जवाब दे गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि लोगों को राहत देने के लिए बिजली निगम ने अपने हैल्पलाइन नंबर तो जारी किए हैं लेकिन ज्यादा शिकायतों की वजह से कई बार ये नंबर भी लोगों को कतार में रखते हैं। बिजली निगम ने रात के समय उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान करने के लिए अधिकारियों की रोटेशन वाइज 30 जून तक ड्यूटी भी लगाई है, बावजूद लोगों को गर्मी और बिजली की परेशानी से राहत नहीं मिल पाई है। अधिकारियों का कहना है कि जिले के बिजली उपभोक्ता बिजली शिकायत निगम के हैल्पलाइन नंबर 1912, 18001801550, 9354919021 व 22 पर कर सकते हैं।

वर्जन:
गर्मी से बिजली की खपत बढ़ना लाजमी हैं। ओवरलोड और गर्मी की वजह से कई बार बिजली की केबल और ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आ जाते हैं। जिनको ठीक करने के लिए निगम ने तैयारियां की हुई हैं। जैसे ही जहां से भी शिकायत मिलती है प्रयास रहता है कि उसे तुंरत हल किया जाए। लोगों को निर्बाध बिजली देने के लिए बिजली निगम पूरी तरह से तैयार है।
आदित्य कुंडू, एक्सईएन, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed