फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   No construction of new houses, ban on maps and registration

नए मकानों का नहीं हो निर्माण, नक्शे और रजिस्टरी पर भी रोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
No construction of new houses, ban on maps and registration
पानीपत। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने टीडीआई के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। बोर्ड ने टीडीआई को नए मकानों के निर्माण कार्य को तुरंत प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए हैं। नियमों के खिलाफ चल रही टीडीआई पर कड़ा एक्शन लेने के लिए तहसीलदार, योजनाकार विभाग और बिजली निगम को भी पत्र लिखा गया है। अब प्रशासन की ओर से यहां कोई नई सुविधा नहीं दी जाएगी। टीडीआई के पास कंसेंट टू ऑपरेट सर्टिफिकेट, सीईटीपी और प्रदूूषण नियंत्रण बोर्ड से अनुमति नहीं है। इसलिए यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जोगेंद्र राठी ने सीएम विंडो पर शिकायत दी थी शिकायत थी कि टीडीआई बिना परमिशन के चल रही है। इनके पास जरूरी कागजात भी नहीं है। इसी शिकायत पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच की। जांच में पाया गया कि कंपनी का सीटीओ 2018 में एक्सपायर हो चुका है। कंपनी ने इसे रिन्यू नहीं कराया। यहां पर सीईटीपी भी नहीं है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से इन्हें एनओसी नहीं मिली है। अब बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने बिजली निगम को टीडीआई में नया कनेक्शन न देने, योजनाकार विभाग को नए मकानों का नक्शा न पास करने और तहसीलदार को नए मकानों की रजिस्ट्री न करने के निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड की ओर से कुरुक्षेत्र की पर्यावरण कोर्ट में भी टीडीआई के खिलाफ केस दायर किया गया है। इसमें सुनवाई हो चुकी है अब जल्द हर्जाने की राशि तय की जा सकती है।
विज्ञापन

सभी विभागों को सेेवाएं रोकने का निर्देश
योजनाकार विभाग, बिजली निगम और तहसीलदार को पत्र लिखकर टीडीआई की नई सेवाएं रोकने के निर्देश दिए गए हैं। टीडीआई के पास सीटीओ नहीं था। बोर्ड से एनओसी भी नहीं ली गई है। इसलिए अब टीडीआई में नए मकानों के निर्माण कार्यों को रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कमलजीत सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed