फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   No arrangements in the OPD; over 250 patients returned without treatment due to the unavailability of specialist doctors.

Panipat News: ओपीडी में नहीं व्यवस्था, विशेषज्ञ डॉक्टर न मिलने से 250 से अधिक मरीज बिना इलाज लौटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
No arrangements in the OPD; over 250 patients returned without treatment due to the unavailability of specialist doctors.
फिजिशियन कक्ष के बाहर लाइन में लगे मरीज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में शनिवार को स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह प्रभावित नजर आईं। अस्पताल की ओपीडी में परामर्श लेने पहुंचे करीब 250 मरीजों को बिना किसी इलाज और दवा के ही मजबूरी में घर वापस लौटना पड़ा। इसका मुख्य कारण ईएनटी (नाक, कान, गला) और नेत्र रोग विशेषज्ञ का छुट्टी पर होना रहा। वहीं हड्डी रोग विशेषज्ञ (ऑर्थो) ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में व्यस्त होने के चलते ओपीडी में मरीजों को समय नहीं दे सके।
मौसम में आए अचानक बदलाव के चलते इन दिनों खांसी, जुकाम, गले में दर्द और वायरल बुखार के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को जिला अस्पताल की कुल ओपीडी संख्या लगभग 1500 दर्ज की गई। इनमें से अकेले 400 मरीज फिजिशियन विभाग के बाहर लाइन में खड़े मिले, जिनमें अधिकांश मरीज सीजनल बीमारियों से पीड़ित थे। फिजिशियन डॉ. जैसमीन कौर ने बताया कि ओपीडी में मरीजों द्वारा मास्क न लगाने और सामाजिक दूरी का पालन न करने से संक्रमण तेजी से फैलने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने सलाह दी कि बुखार या अन्य लक्षण महसूस होते ही तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही दवा व परहेज का पालन करें।
विज्ञापन


मरीजों का छलका दर्द
रामनगर निवासी सरस्वती ने बताया कि वह अपनी हड्डियों की समस्या के चलते दवा लेने आई थीं, लेकिन डॉक्टर के न उपलब्ध होने से उन्हें घंटों इंतजार के बाद निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक विहार कॉलोनी निवासी अजमेर ने बताया कि वह तेज खांसी और गले की तकलीफ से परेशान होकर अस्पताल आए थे, मगर लंबी कतार और विशेषज्ञों की अनुपलब्धता के कारण उन्हें बिना जांच के ही वापस जाना पड़ा।


वर्जन :
चिकित्सकों को ओपीडी में रहने के निर्देश दिए गए हैं। कोई ओपीडी में नहीं होता है तो उन पर कार्रवाई भी जाती है। मरीजों को होने वाली असुविधाओं को दूर करने और वैकल्पिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। -डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed