Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ninth accused arrested in case of firing on farmer and police

Panipat News: किसान व पुलिस पर फायरिंग के मामले का नाैवां आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Sep 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 19 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Ninth accused arrested in case of firing on farmer and police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। सीआईए-थ्री पुलिस टीम ने रिशपुर गांव के खेतों में 16 जून को किसान व पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में नौवें आरोपी को बुधवार शाम को रामड़ा गांव के नजदीक यमुना बंधा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदलकर रह रहा था।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि इस मामले में पुलिस पहले यूपी के शामली जिले के तितरवाड़ा गांव के जुनैद, मोहम्मदपुर राई निवासी उवेश, मवी निवासी निर्मला व सोनीपत के झंझारा गांव निवासी आसिफ, रिजवान, शाबिर व दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उनके पास से चार देसी पिस्तौल, 12 गोली, एक स्कार्पियो गाड़ी, एक बाइक व तीन डंडे बरामद कर नाबालिग आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया था। आरोपी जुनैद, उवेश, निर्मला, आसिफ, रिजवान व शाबिर को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस को बुधवार देर शाम सूचना पर दबिश देकर आरोपी दीपक को रामड़ा गांव के नजदीक यमुना बंधा के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह और मामले में पहले गिरफ्तार आरोपी जुनैद का दोस्त है। उसने रिशपुर गांव में जमीन पर अवैध कब्जा करने के लिए अच्छे पैसे देने का प्रलोभन देकर जुनैद को तैयार किया था। उन्हाेंने जमीन पर कब्जा करने के लिए किसान नरेंद्र व पुलिस पर फायरिंग की थी। पुलिस ने आरोपी दीपक को वीरवार न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद करने व फरार अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगाएगी। थाना सनौली में रिसालू निवासी नरेंद्र ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी रिशपुर गांव में 11 एकड़ जमीन है। वर्ष 2011 से जमीन पर उनका कब्जा है। वह 16 जून को खेत में काम कर रहे थे। तभी यूपी के मोई गांव के रमेश, रामरत्न, गुरदीप, दीपक, राजेश, अमित अपने साथ 20-25 अन्य युवकों को लेकर खेत में आए। सभी हथियारों व लाठी डंडों से लैस होकर ट्रैक्टर, स्कार्पियो व बाइकों पर सवार होकर आए और उनके खेत की जुताई करने लगे। उनके विरोध करने पर मारपीट की। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुंरत मौके पर पहुंची। आरोपियों ने उन पर व पुलिस पर फायरिंग कर दी और जान से मारने की धमकी देकर हथियारों को लहराते हुए भाग गए। शिकायत पर थाना सनौली में बीएनएस की धारा 190,191(3), 115(2), 329(3), 109(1), 351(3) व आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed