फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nine medical stores were inspected and eight samples of cough syrup were taken.

Panipat News: नौ मेडिकल स्टोर की जांच, कफ सिरप के आठ नमूने लिए

Thu, 16 Oct 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 16 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Nine medical stores were inspected and eight samples of cough syrup were taken.
मेडिकल स्टोर पर जांच करते औषधि नियंत्रण अधिकारी पवन कुमार। स्रोत : विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। औषधि नियंत्रण विभाग ने कफ सिरप की जांच तेज कर दी है। जिले के दोनों औषधि नियंत्रण अधिकारियों ने पानीपत में आठ और समालखा में एक मेडिकल स्टोर की जांच की। समालखा में रेलवे रोड स्थित मेसर्स हेल्ड डिपो से चार और पानीपत में गोहाना रोड स्थित वृंदा फार्मा से चार नमूने भरे हैं। विभाग अब तक कफ सिरप के 20 नमूने ले चुका है जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने में 10 दिन का समय लगेगा।
जिले में दो औषधि नियंत्रण अधिकारी हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी डाॅ. पवन कुमार ने समालखा रेलवे रोड के मेसर्स हेल्थ डिपो की जांच की। यहां से चार नमूने लेकर जांच को भेजे। वहीं औषधि नियंत्रण अधिकारी डॉ. विजय राजे ने गोहाना रोड के नजदीक स्थित वृंदा फार्मा से चार नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। इसके साथ उझा, सनौली रोड और उग्राखेड़ी गांव में आठ मेडिकल स्टोर की जांच की। जिन्हें जांच के लिए चंडीगढ़ सरकारी विश्लेषक लैब भेजा गया है।
विज्ञापन

साथ ही केमिस्ट को एंटीबायोटिक दवाओं की बिक्री के बारे में भी जानकारी दी गई और उनके रिकॉर्ड की जांच भी की। केमिस्ट को शेड्यूल-एच वन रजिस्टर मेंटेन करने के निर्देश दिए और कहा कि वे मरीजों को एंटीबायोटिक दवाओं के इस्तेमाल के बारे में जागरूक करें और सभी दवा चिकित्सक की पर्चे पर ही बेचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी विजय राजे ने बताया कि उन्होंने उझा, सनौली रोड और उग्राखेड़ी गांव में आठ मेडिकल केंद्रों की जांच की और गोहाना रोड के नजदीक स्थित वृंदा फार्मा से चार नमूने लिए। इससे पहले भी वे जिला नागरिक अस्पताल से पांच और दो कंपनियों से तीन नमूने ले चुकी हैं।

जिले में लगभग 1500 मेडिकल स्टोर हैं। टीम जांच कर कफ सिरप के नमूने ले रही हैं। यदि कोई भी नमूना जांच में फेल आता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. विजय मलिक, सीएमओ पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed