{"_id":"6a27ad8040875ed2b10bc802","slug":"nia-team-reaches-panipat-medicine-trader-questioned-for-two-hours-regarding-suspicious-transaction-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA की पहुंची पानीपत: दवा व्यापारी से दो घंटे तक की पूछताछ, नवंबर में एक खाते में संदिग्ध ट्रांजेक्शन का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NIA की पहुंची पानीपत: दवा व्यापारी से दो घंटे तक की पूछताछ, नवंबर में एक खाते में संदिग्ध ट्रांजेक्शन का मामला
Tue, 09 Jun 2026 11:37 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:37 AM IST
सार
टीम ने दवा व्यापारी के घर पर पहुंचकर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने दो घंटे तक उनके बैंक खाते और यूपीआई की डिटेल खंगाली। टीम आठ बजे लौट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : NIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार सुबह करीब पांच बजे एनआईए की टीम ने पानीपत के किशनपुरा कॉलोनी में दबिश दी। टीम ने दवा व्यापारी से दो घंटे से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार दवा व्यापारी के खाते से करीब आठ माह पहले एक संदिग्ध ट्रांजेक्शन हुई थी। जिसके तार किसी गिरोह से जुड़े हुए है। इसी मामले में टीम ने पूछताछ की। हालांकि, दो घंटे के बाद टीम वापस लौट गई और दवा व्यापारी के बैंक की डिटेल अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह करीब पांच बजे टीम किशनपुरा पहुंची। टीम ने दवा व्यापारी के घर पर पहुंचकर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने दो घंटे तक उनके बैंक खाते और यूपीआई की डिटेल खंगाली। टीम आठ बजे लौट गई। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है टीम किस मुद्दे से जोड़कर मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन