{"_id":"4040e7a6de2de702d996f2280a951572","slug":"news-pnp-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित परिवार को मिले न्याय : दीपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित परिवार को मिले न्याय : दीपेंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/पानीपत
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अल्पसंख्सक मोर्चा के प्रदेश महासचिव मोहम्मद इसरार की शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी के पुराने अस्पताल की छत से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से हुई मौत का मामला शांत नहीं हो रहा है। शनिवार को मोहम्मद इसरार के परिजनों से मिलने के लिए सांसद दीपेंद्र हुड्डा बुल्ले शाह को लेकर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद व न्याय का भरोसा दिया। वहीं, शहर की छह एसोसिएशन भाजपा नेता सुरेंद्र रेवड़ी के समर्थन में खड़ी हो गई है। एसोसिएशनों ने बुल्ले शाह पर औच्छी राजनीति करने का आरोप लगाया है।
शनिवार को सांसद दीपेंद्र हुड्डा बुल्ले शाह के साथ कुटानी रोड स्थित दलबीर नगर पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक मोहम्मद इशरार के परिजनों से मुलाकात की। मोहम्मद इसरार के भाई निसार अहमद ने सांसद हुड्डा के सामने दुखड़ा सुनाया। उन्होंने कहा कि उसके भाई की मौत को चार दिन बीत चुके हैं।
पुलिस ने मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पूरा पुलिस प्रशासन सुरेंद्र रेवड़ी के दबाव में है। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाई। उन्होंने कहा कि शहर में विधायक के कार्यालय से गिरकर एक भाजपा नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच नहीं कर रही है। यह दुखद बात है। सरकार को मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन
स्काईलार्क में एकजुट हुई एसोसिएशन
वहीं, दूसरी ओर यार्न एसोसिएशन समेत छह एसोएशिनों ने स्काईलार्क रिसोर्ट में एकजुट हुईं और मीडिया के सामने आईं। उन्होंने कांग्रेसी नेता बुल्ले शाह को जमकर कोसा। यार्न एसोसिएशन के महासचिव संजय कालड़ा ने कहा कि बुल्ले शाह एक मौत पर अपनी राजनीति को चकमाने में लगे हुए हैं। कांग्रेसी नेता को एक मौत पर राजनीति शोभा नहीं देती। मामले में साफ हो चुका है कि मोहम्मद इसरार ने आत्महत्या की थी। फिर इस मामले को मुद्दा बनाकर कांग्रेसी नेता राजनीति कर रहे हैं। यार्न एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस मौके पर एसोसिएशनों के पदाधिकारियों ने मोहम्मद इसरार की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। इस मौके पर सुरेंद्र गर्ग, अंकुर बतरा, हरीश नारंग, संजय गुप्ता, प्रदीप रेवड़ी, व्यापार मंडल के प्रधान मलिक राज गर्ग, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान मोहन लाल, पार्षद हरीश शर्मा, अशोक नारंग, राजू तेलवाला, इंसार बाजार प्रधान गौरव लिखा, एंटी क्रप्सन सेल के अध्यक्ष यशपाल मलिक मौजूद रहे।