{"_id":"69373fe7645e2d6ab50c421b","slug":"newborn-girls-body-found-in-garbage-heap-mauled-by-dogs-panipat-news-c-244-1-pnp1012-148478-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कूड़े के ढेर में मिला नवजात बच्ची का शव, कुत्तों ने नोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कूड़े के ढेर में मिला नवजात बच्ची का शव, कुत्तों ने नोचा
विज्ञापन
पानीपत। थाना किला क्षेत्र में कुटानी रोड जगदीश नगर में केईएमए स्कूल के पास खाली प्लॉट में कूड़े के ढेर एक नवजात बच्ची का शव मिला।
शव को कुत्ते नोचने लगे तो पास में ही खेल रहे गली के कुछ बच्चों का इस पर ध्यान गया। बच्चों ने अपने घर पर जाकर बताया तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आस-पास के लोगों ने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जगदीश नगर निवासी रेखा सैनी ने बताया कि सोमवार दोपहर को करीब एक बजे उनके बच्चे गली में खेल रहे थे। उनकी बेटी ने आकर बताया कि प्लॉट में पड़े कूड़े में एक बच्चे को कुत्ते नौंच रहे हैं। जिसके बाद वह तुरंत ही प्लॉट में पहुंची तो देखा की कुत्ते एक नवजात के शव को नौंच रहे थे। जिसे देखकर उन्होंने शोर मचा दिया और कुत्तों को वहां से भगाया।
इसके बाद मौके पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। क्षेत्रवासियों ने बताया कि शव एक नवजात बच्ची का था। कुछ देर बाद थाना किला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही अज्ञात के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। आस-पास की कॉलोनी में जानकारी की जा रही है।