फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   New ward ready for mother and child

Panipat News: जच्चा-बच्चा के लिए नया वार्ड तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
New ward ready for mother and child
जिला नागरिक अस्पताल में बनकर तैयार होगा जच्चा बच्चा अस्पताल। संवाद
पानीपत। नया साल जिले के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सेवाएं लेकर आएगा। जिले के जच्चा-बच्चा को एक ही छत के नीचे इलाज मिलेगा। जच्चा-बच्चा के लिए 100 बेड का अस्पताल 30 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो चुका है। इसका 26 जनवरी को उद्घाटन प्रस्तावित है।
विज्ञापन

फरवरी में इसकी सेवाएं शुरू होंगी। 2025 में जिला नागरिक अस्पताल में जन औषधि केंद्र भी खुलेगा। इसमें मरीजों को 70 प्रतिशत सस्ती दवाइयां मिलेंगी। इसके लिए लाइसेंस मिल चुका है। फार्मासिस्ट को प्रशिक्षण भी दिलाया जा चुका है। जनवरी के दूसरे सप्ताह में यह सेवा शुरू होगी। इनके अलावा सरकार के बड़े प्रोजेक्ट में से एक क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य भी इसी साल शुरू होगा। इसमें गंभीर रोगियों का इलाज होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग लगातार स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर रहा है। 2024 में कुछ प्रोजेक्ट अधूरे रह गए, इनको 2025 में पूरा किया जाएगा। इसके लिए अधिकारी लगातार प्रयासरत हैं। समालखा अस्पताल में इस साल गर्भवतियों के लिए अल्ट्रासाउंड सेवाएं शुरू होंगी। गर्भवतियों को जिला नागरिक अस्पताल नहीं आना पड़ेगा। इसके अलावा यहीं पर शवगृह बनकर तैयार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां के कर्मचारियों को पोस्टमार्टम का प्रशिक्षण भी दिला दिया गया है। जनवरी के अंत में यहां पोस्टमार्टम सेवाएं शुरू होंगी। सिविल सर्जन ने समालखा में डायलिसिस के लिए फाइल बनाकर मुख्यालय को भेजी है। मुख्यालय से इस पर मुहर लगते ही यहां डायलिसिस सेवा भी शुरू होगी।
स्वास्थ्य विभाग को मिलेंगे 50 डॉक्टर ः 2025 में जिले के लिए सबसे बड़ी सौगात नए 50 डॉक्टरों की नियुक्ति होगी। इन डॉक्टरों के दस्तावेजों की वेरिफिकेशन चल रही है। पानीपत के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में 50 डॉक्टरों की नियुक्ति होगी। स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा। रेफरल रेट में कमी आएगी।
दो पीएचसी बनेंगी ः  सनौली व गवालड़ा में पीएचसी बनाने का प्रोजेक्ट मंजूर हो चुका है। अब यहां दोनों स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कार्य शुरू होगा। इसी साल दोनों क्षेत्र के लोगों को नए स्वास्थ्य केंद्र की सौगात मिलेगी।
नशा मुक्ति केंद्र की सौगात ः  स्वास्थ्य विभाग एम्स की मदद से जिला नागरिक अस्पताल में एक 14 बेड के नशा मुक्ति केंद्र की शुरुआत करेगा। एम्स के डॉक्टर लोगों का इलाज करेंगे। इसके लिए काउंसलर की भर्ती चल रही है। फरवरी के प्रथम सप्ताह तक यह सेवा शुरू होगी।

जिला सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि 2024 में जो प्रोजेक्ट अधूरे रह गए हैं। उनको इस साल पूरा किया जाएगा। इनमें क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य शुरू होना होगा। एमएचसी विंग का उद्घाटन होगा। समालखा में अल्ट्रासाउंड व पोस्टमार्टम की सेवाएं शुरू होंगी। जिला नागरिक अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र बनेगा।

जिला नागरिक अस्पताल में बनकर तैयार होगा जच्चा बच्चा अस्पताल। संवाद

जिला नागरिक अस्पताल में बनकर तैयार होगा जच्चा बच्चा अस्पताल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed