फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   New technology of textile dyeing explained to industrialists

Panipat News: कपड़ा रंगाई की उद्योगपतियों को बताई नई तकनीक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 02:51 AM IST
विज्ञापन
New technology of textile dyeing explained to industrialists
पानीपत। औद्योगिक नगर के उद्योगपतियों के सामने आ रही कपड़ा रंगाई की समस्याओं, उनके समाधान और नई तकनीक को लेकर कई कंपनियों ने शनिवार को एक निजी होटल में उद्योगपतियों के लिए एक सेमिनार लगाया। इसमें कपड़ा रंगने की नई तकनीक और काम के बारे में विचार विमर्श किए गए।
विज्ञापन

बैठक में सीसीपीएल के निदेशक नवीन जुनेजा, एक्स राइट कंपनी के महाप्रबंधक फिलिक्स पिंटो के साथ प्रबंधक दीपेंद्र पंथ, क्रोमा जोल के ग्लोबल विशेषज्ञ मिराय स्टोन्स, विमल मिश्रा, संजीव गाभा, दीपक डोगरा ने शहर के उद्योगपतियों को डाइंग की नई तकनीक के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि डाइंग में कलर का इस्तेमाल कैसे और कितना किया जाए। किन कलर के इस्तेमाल से केमिकल का प्रयोग कम होगा। कपड़े में रंगी करते हुए किन-किन बातों का ध्यान रखें। विशेषज्ञ ने बताया कि एक छोटी सी गलती से गलत रंग होने से उद्योगपतियों को करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता है। इसीलिए उन्हें कलर की गुणवत्ता पर खास ध्यान देना चाहिए। किस प्रकार के कलर के इस्तेमाल से लागत में कमी आएगी और गुणवत्ता पड़ेगी। इन संबंधित तमाम जानकारी उद्योगपतियों को दी गई बैठक। इस दौरान भीम राणा, नितिन अरोड़ा, मुकेश रेवड़ी, सुरेश कुमार, समीर समेत तमाम उद्योगपति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed