फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   New master plan of cleanliness, two roads cleared in three hours

सफाई का नया मास्टर प्लान, तीन घंटों में दो सड़क साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:52 AM IST
विज्ञापन
New master plan of cleanliness, two roads cleared in three hours
पानीपत। निगम अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक करते हुए डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट। - फोटो : Panipat
पानीपत। सफाई को लेकर निगम ने बुधवार को एक नया मास्टर प्लान बनाया। वरिष्ठ उप महापौर ने ये प्लान बनाकर निगम एवं जेबीएम के साथ साझा किया और बुधवार दोपहर दो बजे ही इसे लागू कर दिया गया। इसके परिणाम शाम पांच बजे तक सामने भी आ गए। निगम की सफाई शाखा के अधिकारियों ने जीटी रोड को दोनों तरफ और सनौली रोड को साफ किया। अधिकारियों ने कहा कि कुछ काम हड़ताल की वजह से प्रभावित जरूर हुआ है लेकिन रूटीन में इस प्लान का असर दिखेगा।
विज्ञापन

प्लान के अनुसार ठेके पर रोड स्वीपिंग मशीन की आवश्यकता नहीं होगी और न ही निगम को हर माह एक करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। सभी मुख्य रास्तों की सफाई रात में होगी। जिसे जेबीएम और निगम कर्मचारी करेंगे। वहीं, निगम की अपनी स्वीपिंग मशीन काम में लाई जाएगी। प्लान के तहत जीटी रोड, सनौली रोड और जाटल रोड की रोज सफाई होगी। इसके लिए चार टीमें बनाई जाएंगी। इन टीमों में छह से आठ ट्रैक्टर ट्रॉली जेबीएम की ओर से लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर निगम के 10 सफाई कर्मचारी सड़क साफ करेंगे और बाकी कूड़े की ढेरियों को ट्रैक्टर ट्राली में डालेंगे। ये सफाई कर्मचारी नाइट स्वीपिंग के चल रहे टेंडर से लिए जाएंगे। हर टीम से 10 कर्मचारियों को इस काम पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह में से तीन सड़कों पर चल रहा काम, जीटी रोड का काम एलएंडटी पर
शहर में छह सड़कों की सफाई के लिए एक करोड़ रुपये प्रतिमाह खर्च करवाने वाली स्वीपिंग मशीन का टेंडर रद्द कर दिया गया है। ये मशीन कागजों में छह रोड पर चलती थी जबकि हकीकत में तीन रोड पर तो निर्माण कार्य चल रहा है। बाकी के दो रोड में से जीटी रोड की सफाई का काम एलएंडटी का है। सिर्फ दो रोड की सफाई के लिए निगम एक करोड़ रुपये महीना खर्च कर रहा था। इस टेंडर के रद्द होने से शहर के कुछ लोग शहर के हालातों को बदतर बनाने पर लगे हैं। अब वे बिना स्वीपिंग मशीन के टेंडर के इन रास्तों की सफाई करवाकर दिखाएंगे और जो इसमें बाधा बनेगा, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाएंगे।
- दुष्यंत भट्ट, वरिष्ठ उप महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed