फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   New buses will be run for Chintpurni, Shimla and Vrindavan

Panipat News: चिंतपूर्णी, शिमला और वृंदावन के लिए चलाई जाएंगी नई बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
New buses will be run for Chintpurni, Shimla and Vrindavan
पानीपत। बस डिपो में 13 नई बस आने के बाद दिल्ली समेत अन्य कई रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। चिंतपूर्णी, शिमला व वृंदावन के लिए छह से सात बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। वहीं पुरानी बसों को दिल्ली रूट पर लगाया जाएगा। जिससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। फिलहाल डिपो से दिल्ली रूट के लिए सबसे ज्यादा यात्री होने के कारण 30 बसों और चंडीगढ़ रूट पर 25 बसों का संचालन होता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पानीपत बस डिपो के बेड़े में 117 बस है। 13 बस शामिल होने के बाद अब उनकी संख्या 130 हो जाएगी। नई बसों के इंश्योरेंस, परमिट आदि के दस्तावेज तैयार हो रहे है। अलग अलग रूट पर नई बसों का संचालन मार्च माह के आखरी सप्ताह में शुरू हो जाएगा। जीएम कुलदीप जांगड़ा ने कहा कि नई चार बसों का संचालन वृंदावन और शिमला रूट पर किया जाएगा। वहीं अन्य बसों को शुरू करने से कुछ दिन पहले उनके रूट तय किए जाएंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण रूट पर भी चलेंगी बेटियों के लिए बसें
बस डिपो की कई पुरानी बसों को ग्रामीण रूट पर कॉलेज में पढ़ने वाली बेटियों के लिए चलाया जाएगा। अभी तक पानीपत में केवल मतलौडा कॉलेज के लिए चार बसों का संचालन किया जा रहा है। इसी के साथ देशबंधु गुप्ता कॉलेज सरकारी कॉलेज की छात्राएं पिछले छह महीने से बसों के संचालन का इंतजार कर रही हैं। पहले चार बसों का संचालन किया जाता था। कॉलेज रूट की बसों को हटाकर यूपी रूट पर चलाया जाता है जिससे डिपो को लगातार लाभ हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed