{"_id":"6a50148637b8231fde0f2289","slug":"new-bridge-panipat-news-c-18-1-knl1004-945266-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ड्रेन-2 पर 2.53 करोड़ लागत से बना नया पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ड्रेन-2 पर 2.53 करोड़ लागत से बना नया पुल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीसनौली। सिंचाई विभाग ने ड्रेन-2 पर नंगला गांव के पास 2.53 करोड़ रुपये की लागत से नए पुल का निर्माण पूरा कर लिया है। पुल लगभग तैयार हो चुका है और निर्धारित छह माह की अवधि से पहले ही इसका निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया है। इसके बनने से यमुना खादर क्षेत्र के सात से आठ गांवों के हजारों ग्रामीणों को पानीपत शहर आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
नए पुल के शुरू होने के बाद मोहाली गांव से ड्रेन-2 को पार कर सीधे नंगला गांव तक पहुंचना आसान हो जाएगा। इससे नंगला आर, नंगला पार, धनसौली, गढ़ी बेसिक, राणा माजरा, पत्थरगढ़ और नवादा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों को बबैल गांव होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन गांवों के लोगों को अब ड्रेन-2 पर बनी सड़क के माध्यम से पानीपत शहर और सनौली रोड तक पहुंचने के लिए छोटा और सुगम मार्ग उपलब्ध होगा। इससे ग्रामीणों के समय और दूरी दोनों की बचत होगी।
जाम की समस्या से मिलेगी राहत
ग्रामीणों के अनुसार पहले इन गांवों के लोगों को बबैल गांव होकर आवागमन करना पड़ता था। बबैल गांव की फिरनी पर रास्ता संकरा होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी। इससे पानीपत शुगर मिल में गन्ना लेकर जाने वाले किसान और सब्जी मंडी में सब्जियां पहुंचाने वाले किसानों को भी परेशानी उठानी पड़ती थी।
विज्ञापन
पुल के बनने से ग्रामीणों के साथ-साथ किसानों को भी राहत मिलेगी और कृषि उत्पादों की आवाजाही आसान होगी।
निर्धारित समय से पहले पूरा हुआ निर्माण
सिंचाई विभाग के एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत इस पुल का निर्माण 2.53 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया है। छह माह की निर्धारित समय सीमा से पहले ही पुल का निर्माण पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इससे समालखा विधानसभा क्षेत्र के सात से आठ गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।