फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   New 20 cases of dengue found in a single day in the city

शहर में डेंगू के एक ही दिन में मिले नए 20 केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
New 20 cases of dengue found in a single day in the city
पानीपत। शहर में डेंगू का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि शहर लगभग हर अस्पताल में डेंगू के संदिग्ध मरीज दाखिल हैं। हर अस्पताल में हर रोज डेंगू की 20-30 जांच हो रही है। सिविल अस्पताल में अब हर रोज डेंगू की किट लगाई जा रही है। हर रोज औसतन 188 सैंपल की जांच हो रही है। वीरवार को जिले में डेंगू के 20 नए केस मिले हैं।
विज्ञापन

ये केस गांव बुढ़ाखेड़ा, दो समालखा में, महावीर कॉलोनी, सफीदो, तीन समालखा, सिवाह, राजाखेड़ी, अलीपुर खालसा, सेक्टर छह, सेक्टर सात, तहसील कैंप भैंसवाल, बबैल, भापरा, गन्नौर व माजरी में मिले हैं। 20 में से 17 रोगी ग्रामीण क्षेत्रों में मिले हैं। डेंगू का अधिक प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों हैं। आए दिन गांवों में डेंगू के अधिक केस मिल रहे हैं। जिले में अब डेंगू के रोगियों की संख्या 118 हो चुकी है। इनमें से 80 केस ग्रामीण क्षेत्रों में मिले हैं। बुधवार रात को आई सैंपल की रिपोर्ट में भी डेंगू के नए 7 केस मिले थे।
विज्ञापन

वीरवार को 188 सैंपल की जांच हुई थी। इनमें से हर 9वीं जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग अब मरीजों को ट्रेस कर रहा है। वहां पर एंटी लारवा एक्टिविटी चलाई जाएगी। आसपास के 60 मकानों की जांच होगी। उस क्षेत्र में जो वायरल से पीड़ित हैं उनकी स्लाइड तैयार होगी। सिविल अस्पताल में अब वायरल के रोगियों की ओपीडी 300 के पार हो चुकी है। डेंगू के खौफ से अब वायरल के रोगी भी एलाइजा टेस्ट करवा रहे हैं। सिविल अस्पताल में अब हर रोज 45-50 एलाइजा टेस्ट हो रहे हैं। वायरल के रोगियों में बच्चों की संख्या अधिक है। डॉ. जितेंद्र त्यागी ने बताया कि मौसम में अचानक हुए बदलाव से वायरल के रोगी बढ़े हैं। वायरल का मतलब डेंगू नहीं होता ये लोगों को समझने की जरूरत है। इस मौसम में अपना व बच्चों का ख्याल रखें और ठंडी चीजों से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटते-बढ़ते रहे डेंगू केस
2016- 12
2017-469
2018-133
2019- 04
2020-272
2021- 118 (28 अक्तूबर तक)
डेंगू के खिलाफ हो जागरूक, पानी एकत्रित न होने दें : डॉ. कादियान
डेंगू को लेकर भय का माहौल न बनाए। घरों में बर्तनों में पानी एकत्रित न होने दें। फ्रिज की ट्रे रोज साफ करें। निजी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर मरीज की रिपोर्ट उनके पास भेजें। जो भी मरीज वहां दाखिल हो रहा है उसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पास होनी चाहिए। डेंगू से डरने की बजाय जागरूकता जरूरी है।
- डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed