फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Neighbors attacked with knives and sticks, broke woman's tooth

Panipat News: पड़ोसियों ने चाकू, लाठी डंडो से किया हमला, तोड़ा महिला का दांत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Neighbors attacked with knives and sticks, broke woman's tooth
पानीपत। एकता विहार कॉलोनी में प्लॉट की नींव भरने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि एक पक्ष और उसके परिवार के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बीच बचाव के बाद जब पीड़ित पक्ष अस्पताल में इलाज के लिए गया तो पीछे से आरोपियों ने घर में घुसकर पीडि़त के परिजनों को भी धुन दिया। इस मारपीट में पीड़ित पक्ष काफी चोटिल हुआ। एक महिला का दांत तक टूट गया। पीड़ित पक्ष ने मौके पर डायल 112 बुलाई। इसके बाद पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सात नामजद समेत पांच अन्य के खिलाफ पांच धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना चांदनी बाग पुलिस को दी शिकायत में एकता विहार कॉलोनी निवासी धर्म सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे अपनी पत्नी के साथ अपने प्लॉट में नींव भरने गया था। उसी समय धर्मबीर और उसका बेटा संकित, पङोसी बसीम मुर्गे वाला और चार- पांच अन्य उनके प्लाॅट में आए और कहने लगे कि नींव क्यों भर रहो हो। उन्होंने कहा कि ये प्लाट उनके बेटे पंकज के नाम है। इतना कहते ही आरोपियाें ने अपने हाथ में लिए सरिये, डंडों और तेजधार चाकू से उस पर हमला कर दिया। धर्मबीर और वसीम के हाथ में चाकू था और संकित के हाथ में सरिया था। उन्होंने बचाव की आवाज लगाई तो भोलाराम को देख ये लोग भाग गए और जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन

इस झगड़े मे उसके तो हाथ और पेट पर गहरी चोट आई और उसकी पत्नी का एक दांत टूट गया और उसके कंधे और हाथों में भी काफी चोटे आई हैं। उसके बेटे पंकज को जब झगड़े का पता चला तो उसने 112 पर फोन कर पुलिस बुलाई। उसका बेटा उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए ले गया तो पीछे से धर्मबीर, उसका बेटा संकित, बसीम और धर्मबीर की चार बेटियों ने पांच अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके घर में घुसकर उनकी पुत्रवधू और छोटी बेटी के साथ मारपीट की और उनको भी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने धर्म सिंह की शिकायत पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed