फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Neighbor did not get Brezza car registered in his name for six lakhs, case

Panipat News: पड़ोसी ने ब्रेजा कार अपने नाम करा नहीं दिए छह लाख, केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 03:17 AM IST
विज्ञापन
Neighbor did not get Brezza car registered in his name for six lakhs, case
पानीपत। वधावाराम कॉलोनी निवासी एक युवक से जानकार ने छह लाख रुपये में सौदा कर ब्रेजा कार अपने नाम करा ली पर आरोपी ने रुपये नहीं चुकाए और कार को किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत तहसील कैंप थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस के सामने आरोपी ने एक सप्ताह में रुपये लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में मुकर गया। पीड़ित ने अब गृहमंत्री अनिल विज को दी है। उनके आदेश पर तहसील कैंप थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वधावाराम कॉलोनी निवासी जोगेंद्र सिंह ने गृहमंत्री को दी शिकायत में बताया कि वह टैक्सी चलाता है। उसके पड़ोस में रहने वाले विनोद ने उसे कार दिलवाने के लिए कहा। इस पर उसने विनोद को अपनी ब्रेजा कार बेचने की बात कही। उनका छह लाख रुपये में सौदा तय हो गया। आरोपी ने कहा कि वह चार लाख रुपये नकद और दो लाख रुपये का चेक देगा। सहमति के बाद उसने कार उसके सुपुर्द कर दी। दो माह बाद जब उसने भुगतान मांगा तो आरोपी ने कहा कि उसे परिवार में पैसों की जरूरत पड़ गई थी, इसलिए उसने पैसे वहां पर दे दिए। आरोपी ने उसे छह लाख रुपये के दो चेक दिए। जो 30 अगस्त 2023 को खाते में लगाए तो बाउंस हो गए। उसने आरोपी के बारे में पता किया तो खुलासा हुआ कि वह इसी तरह लोगों से ठगी करता है। उसने आरोपी से कार वापस मांगी तो वह टालमटोल करता रहा। उसने जीपीएस से कार की लोकेशन पता की तो वह चिडाना गांव, गोहाना में मिली। कार दूसरे युवक को बेचने के शक में उसने मामले की शिकायत तहसील कैंप थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को थाने बुलाया तो उसने एक सप्ताह में रुपये लौटाने का झांसा दिया, लेकिन बाद में आरोपी ने रुपये नहीं लौटाए और कार देने से भी मना कर दिया। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


वर्जन
पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच शुरू कर दी है।
-इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, प्रभारी, तहसील कैंप थाना पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed