फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Negligence of private hospital doctors in Panipat

Panipat: डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, नौ माह की गर्भवती की मौत, बच्चे ने भी पेट में तोड़ा दम

Mon, 14 Jul 2025 02:18 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 14 Jul 2025 02:18 PM IST
सार

परिजनों का आरोप है कि गर्भ में बच्चे को दिक्कत थी जिसकी ना उन्हें जानकारी दी गई और ना ही कोई इलाज किया गया इसके अलावा महिला को रेफर भी नहीं किया।

विज्ञापन
Negligence of private hospital doctors in Panipat
मौके पर मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बापौली थाना क्षेत्र के रसलापुर गांव में नौ माह की गर्भवती आबिदा की सोमवार को मौत हो गई। महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। परिजनों ने शहर के एक निजी अस्पताल के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


परिजनों का बयान

आबिदा के पति सहजाद ने बताया कि उनकी पत्नी को कुछ दिनों से प्रसव पीड़ा हो रही थी। 9 जुलाई को उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने जांच के बाद कहा कि दो दिन बाद दोबारा लाएं। सहजाद उन्हें घर ले गए। बाद में एक अन्य अस्पताल में जांच कराई गई, जहां चिकित्सकों ने आबिदा की हालत गंभीर बताकर तुरंत किसी बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन


लापरवाही के आरोप

परिजनों के अनुसार, आबिदा को फिर उसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सक ने उनकी गंभीर स्थिति के बावजूद कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही के कारण आबिदा और उनके बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गर्भ में बच्चे को दिक्कत थी जिसकी ना उन्हें जानकारी दी गई और ना ही कोई इलाज किया गया इसके अलावा महिला को रेफर भी नहीं किया। उन्होंने चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बापौली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस अस्पताल के डॉक्टरों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Haryana: पिहोवा में सीएम फ्लाइंग की तहसील कार्यालय में दबिश, खंगाले जा रहे रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed