{"_id":"68fbd6aff34ed7e390032f40","slug":"negligence-and-arbitrariness-weigh-heavily-on-the-positions-of-station-in-charges-with-the-fourth-in-charge-reporting-to-the-line-panipat-news-c-244-1-pnp1001-146011-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: लापरवाही और मनमर्जी थाना प्रभारियों की कुर्सी पर भारी, चौथे प्रभारी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: लापरवाही और मनमर्जी थाना प्रभारियों की कुर्सी पर भारी, चौथे प्रभारी लाइन हाजिर
Sat, 25 Oct 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। थाना प्रभारियों पर मनमर्जी और लापरवाही भारी पड़ रही है। जिले के पिछले तीन महीने में चार थाना प्रभारी हाजिर किए गए हैं। इनमें कई के काम पर सवाल उठे हैं। अब सीआईए-वन के प्रभारी संदीप चहल को लाइन हाजिर किया है। प्रभारी ने नंगला पार गांव में रामफल और उनके भाई के विवाद के बीच 75 लाख रुपये में जमीन ले ली और फोन कर खुद जमीन लेने का दावा भी किया। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने उनकी विभागीय जांच भी डीएसपी आत्माराम को सौंपी है। सेक्टर-11-12 के हैंडलूम कारोबारी की कोठी से सवा करोड़ रुपये की चोरी का खुलासा न कर पाने पर एसपी भूपेंद्र सिंह ने चांदनीबाग थाना प्रभारी संदीप को पिछले दिनों ही लाइन हाजिर कर दिया था। इससे पहले तहसील कैंप थाना प्रभारी मुकेश को भी लाइन हाजिर कर दिया था। इनसे पहले सेक्टर-29 के प्रभारी सुभाष को लाइन हाजिर किया था।