{"_id":"68cb15330d6561572201209f","slug":"neeraj-chopra-reaches-the-final-of-the-world-athletics-championships-with-a-throw-of-8485m-panipat-news-c-244-1-pnp1006-143935-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नीरज चोपड़ा 84.85 मीटर थ्रो कर वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नीरज चोपड़ा 84.85 मीटर थ्रो कर वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे
Thu, 18 Sep 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा।
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। नीरज चोपड़ा ने पहले ही थ्रो में 84.85 मीटर भाला फेंककर जापान के टोक्यों में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। उनका फाइनल मुकाबला वीरवार को होगा। उनके इस थ्रो पर सबकी निगाह टिकी है। यदि वे स्वर्ण पदक अपने नाम करते हैं तो लगातार दूसरी बार पदक जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी होंगे।
एथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया की ग्रीवेंस कमेटी सदस्य राजकुमार मिटान ने बताया कि नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो के पहले ही थ्रो में 84.85 मीटर थ्रो कर फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया और वीरवार को होने वाले फाइनल में अपने गुरु के बराबर स्थान तक पहुंचने के लिए नीरज चोपड़ा का स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य रहेगा। यदि नीरज चोपड़ा स्वर्ण पदक विजेता बनते है तो अपने कोच और पीटर्स के साथ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में यह स्थान हासिल करने वाले तीसरे एथलीट खिलाड़ी होंगे। एथलेटिक्स हरियाणा अध्यक्ष दिलबाग सिंह, महासचिव प्रदीप मलिक, कोषाध्यक्ष जसवंत सिवाच, वरिष्ठ संयुक्त सचिव कुलदीप अहलावत, मुख्य चयनकर्ता यशपाल चोपड़ा और प्रतियोगिता निदेशक जितेंद्र बांगर ने फाइनल में स्थान बनाने पर शुभकामनाएं दी। उनके चाचा भीम चोपड़ा ने बताया कि नीरज ने हमेशा अपने खेल को आगे रखा है। वे इसके लिए लगातार तैयारी कर रहे हैं। पिछले दिनों से विदेश में रहकर अपना अभ्यास कर रहे हैं। परिवार ही नहीं पूरे देश और समर्थकाें को उन पर भरोसा है। नीरज ने कभी उनको निराश नहीं होने दिया। वे वीरवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में उतरेंगे।