फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Neeraj Chopra created his own YouTube channel, will teach Javelin Throw to the youth of the country

नीरज चोपड़ा ने बनाया खुद का यू-टयूब चैनल, देश के युवाओं को सिखाएंगे जेवलिन थ्रो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Neeraj Chopra created his own YouTube channel, will teach Javelin Throw to the youth of the country
Neeraj Chopra created his own YouTube channel, will teach Javelin Throw to the youth of the country - फोटो : Panipat
पानीपत। ओलंपिक में देश को गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा ने युवा एथलीट को जेवलिन थ्रो सिखाने व अभ्यास का सही तरीका सिखाने के लिए अपना यू ट्यूब चैनल लांच किया है।
विज्ञापन

उन्होंने नीरज चोपड़ा के नाम से चैनल लांच कर पहली वीडियो अपलोड कर दी है। इसमें वो मस्टैंग गाड़ी चलाते हुए दिख रहे है। क्रिएटिंग फॉर इंडिया के तहत नीरज चोपड़ा ने ये शुरुआत की है। चैनल के शुरू होते ही दो घंटे के बाद ही चैनल के 3 हजार से ज्यादा व्यूअर्स हो गए हैं। गोल्ड मेडल जीतने के बाद अगस्त में इंस्टाग्राम और फेसबुक तक नीरज भारत के पहले ऐसे एथलीट थे जिनके एक दिन में 20 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स बढ़ रहे थे।
विज्ञापन

पहले वीडियो में अभ्यास, मॉडलिंग,फोटोग्राफी करते नजर आए नीरज
पहले वीडियो में ही नीरज जेवलिन फेंकते हुए नजर आए। जेवलिन थ्रो के अभ्यास के साथ-साथ नीरज वीडियो में अभ्यास मॉडलिंग, फोटोग्राफी और गाड़ी चलाते हुए नजर आ रहे हैं। नीरज ने अपने अनेक इंटरव्यू में भी बताया कि उनका सबसे अच्छा दोस्त उनका भाला है। वीडियो में भी सबसे ज्यादा शॉट भाला फेंकने के ही हैं। इसके साथ-साथ नीरज को गाड़ियों का काफी ज्यादा शौक है। नीरज अपने नए यू ट्यूब चैनल पर फैशन को फॉलो करवाने के साथ-साथ युवाओं को कठिन परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली वीडियो पर आए कमेंट, आप जैसा बनने के लिए क्या करें-
पहली वीडियो डालने के पांच घंटे बाद ही लगभग 200 कमेंट आ गए। जिसमें उनको चाहने वाले उनसे सवाल पूछते और धन्यवाद करते नजर आए कि आपने चैनल बनाकर अच्छा किया। उनके एक चाहने वाले ने लिखा है कि आप जैसा बनने के लिए हम क्या करें। वहीं उनको फॉलो करने वाले खिलाड़ी ने कहा कि आपके चैनल पर अब वह रोज कुछ नया सीख सकेगा।

Neeraj Chopra created his own YouTube channel, will teach Javelin Throw to the youth of the country

Neeraj Chopra created his own YouTube channel, will teach Javelin Throw to the youth of the country- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed