{"_id":"57d5ad6a4f1c1ba83031d123","slug":"navratr-panipat-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब की बार दस दिन के होंगे मंगलकारी शारदीय नवरात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब की बार दस दिन के होंगे मंगलकारी शारदीय नवरात्र
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। नवरात्र के नाम से ही जय माता दी के जयकारे कानों में गूंजने लगते है। अब की बार नौ दिन तक चलने वाले नवरात्र में दुर्गा के नौ रूप शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी एवं सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। आमतौर पर शारदीय नवरात्र नौ दिवसीय होते हैं। तिथि घटने पर कभी-कभी आठ दिन के हो जाते हैं।
लेकिन, इस बार नवरात्र दस दिन के होंगे। एक से 10 अक्तूबर तक शारदीय नवरात्र है। एक अक्तूबर के दिन शनिवार को कलश स्थापन के बाद मां के प्रथम रूप शैलपुत्री की पूजा होगी। श्री अवध धाम मंदिर के संस्थापक एवं विख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित दाऊ महाराज ने बताया कि दो अक्तूबर सुबह 5.53 बजे द्वितीया तिथि रहेगी। वह तीन की सुबह 7.44 बजे तक रहेगी। सूर्योदय के बाद इसके खत्म होने के कारण पूरा दिन द्वितीया तिथि मानी जाएगी। इस बार नवरात्र दस दिन के हो रहे हैं जो दस अक्तूबर को पूर्ण होंगे।
नवरात्र का बढ़ना व्यापार वृद्धि में सूचक
श्री अवध धाम मंदिर के संस्थापक एवं विख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित दाऊ महाराज ने बताया कि आमतौर पर नवरात्र नौ दिन के होते है। कभी-कभी तिथि घटती बढ़ती है। नवरात्र का बढ़ना शुभ माना जाता है। यह सुख, शांति व समृद्धि का सूचक है। उन्होंने बताया कि शक्ति की आराधना कलयुग में महत्वपूर्ण मानी गई है। नवरात्रे का व्रत रखने पर शरीर व वातावरण में शुद्धता फैलती है। अबकी बार नवरात्र का बढ़ना व्यापार दुलर्भ संजोग है। उन्होंने बताया कि रूका हुआ व्यापार बढ़ेगा। इसमें लोहे, खनिज पदार्थ, चावल, कपड़ा, टैक्टाइल उद्योग का व्यापार बढ़ेगा। व्यापार में निवेश करना शुभ होगा। लेकिन प्रापर्टी में उछाल नहीं आएगी।
विज्ञापन
तारीख नवरात्र दिन
1 अक्तूबर प्रतिपदा शनिवार
2 अक्तूबर द्वितीया रविवार
3 अक्तूबर द्वितीया सोमवार
4 अक्तूबर तृतीया मंगलवार
5 अक्तूबर चतुर्थी बुधवार
6 अक्तूबर पंचमी गुरुवार
7 अक्तूबर षष्ठी शुक्रवार
8 अक्तूबर सप्तमी शनिवार
9 अक्तूबर अष्टमी रविवार
10 अक्तूबर नवमी सोमवार
11 अक्तूबर दशमी मंगलवार