{"_id":"686db9675b8fc614cd0c1758","slug":"nationwide-strike-of-employees-of-union-and-organization-today-panipat-news-c-244-1-pnp1012-139983-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: क्रिप्टो करेंसी व फोरेक्स ट्रेडिंग का झांसा देकर 15 करोड़ की ठगी के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: क्रिप्टो करेंसी व फोरेक्स ट्रेडिंग का झांसा देकर 15 करोड़ की ठगी के आरोप
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
कंपनी बनाकर क्रिप्टो करेंसी और फोरेक्स ट्रेडिंग में निवेश और ढाई गुणा मुनाफा देने का लालच देकर 20 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पानीपत के ईदगाह रोड इंद्रा कॉलोनी निवासी देव सिंह व राजेश ने मॉडल टाउन थाने में छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उनका कहना है कि आरोपी विदेश भागने की फिराक में है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
इंद्रा कॉलोनी निवासी देव सिंह ने बताया कि जाटल रोड निवासी सतीश व बलराज उनके घर आए और क्रिप्टो करेंसी और फोरेक्स ट्रेडिंग के जरिए एक साल में ढाई गुना पैसे का झांसा देकर निवेश करने को कहा। उसने विश्वास दिलाने के लिए चार लाख रुपये का चेक भी दिया। जिसके बाद उसने निवेश कर दिया। इसके साथ ही उनके सुरेंद्र से 18 लाख, संजय से आठ लाख रुपये का निवेश कराया। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपियों ने पानीपत, रोहतक में करीब 15 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कराया। आरोप है कि 18 माह में ही 20 करोड़ से अधिक की ठगी कर ली।
देव सिंह ने बताया कि उनके पास क्रिप्टो करेंसी व फोरेक्स ट्रेडिंग में पैसों का निवेश कराया था। आरोप है कि 18 माह पहले बाइक पर चलने वाला आरोपी सतीश 27 लाख रुपए कीमत की स्कार्पियों में चलने लगा है। यही नहीं साढ़े तीन एकड़ सौदापुर व सवा करोड़ का यमुनानगर के प्लाट भी खरीदे हैं। पीड़ित ने आरोपियों के पासपोर्ट जब्त कर एलओसी खुलवाने व इनकम टैक्स के सीनियर अधिकारी से जांच कराने की मांग की है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने सतीश, बलराज, गोपाल कृष्ण, सोनिया, शुभम व राममेहर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।