फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nationwide strike of employees of union and organization today

Panipat News: यूनियन और संगठन के कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Nationwide strike of employees of union and organization today
पानीपत।
विज्ञापन

सार्वजनिक क्षेत्र और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा में केंद्रीय मजदूर संगठनों और कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल रहेगी। जिसके लिए सभी यूनियन और संगठन द्वारा संबंधित तैयारियों को पुरा कर लिया गया है। इसको लेकर लगभग सभी विभाग के यूनियन कर्मचारी इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे। साथ ही देश भर में रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही रोडवेज बसों का भी आज चक्का जाम रहेगा। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही अन्य विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर रहने से सभी विभागों को नुकसान होने का दावा किया जा रहा है।

सीटू के जिला प्रधान सुनील दत्त ने बताया कि सभी यूनियन सुबह अपने-अपने कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेंगी। रोडवेज यूनियन अपने डिपो, बिजली निगम अपने कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। सभी विभागों की यूनियन सुबह 11 बजे एकजुट होंगी। वे यहां से प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पर पहुंचेंगे। जिला सचिवालय पर प्रदर्शन कर उपायुक्त के मार्फत ज्ञापन सौंपा जाएगा। रोडवेज यूनियन के प्रधान अनिल कुंडू ने बताया कि संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर चक्का जाम रखेंगे। उन्होंने कहाा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने देश को बड़े कॉर्पोरेट पूंजीपति घरानों को नीलम कर दिया। सरकार काम के घंटे आठ से बढ़ाकर 12 कर रही है। सरकारी विभागों का निजीकरण बंद करो, बढ़ती महंगाई पर रोक लगाओ, बेरोजगारों का काम दो, कच्चे कर्मचारियों पक्का करो, परियोजना कर्मी आशा आंगनगाड़ी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed