फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   National player of Taekwondo dies due to collision with truck, won gold medal in Hansi six days ago

Panipat News: ट्रक से टक्कर से ताइक्वांडों की राष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत, छह दिन पहले हांसी में जीता था स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
National player of Taekwondo dies due to collision with truck, won gold medal in Hansi six days ago
पानीपत। जीटी रोड पर टोल प्लाजा के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ताइक्वांडो की राष्ट्रीय खिलाड़ी और उसके ताऊ दोनों बाइक से नीचे गिर गए। इसके बाद आरोपी ट्रक चालक ने खिलाड़ी अंजलि को कुचल दिया और ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा शनिवार की शाम चार बजे के करीब हुआ, जब अंजलि सेक्टर-13-17 में प्रदेश स्तरीय तीज महोत्सव से अपने ताऊ संग घर लौट रही थी। छह दिन पहले ही उसने हांसी में स्वर्ण पदक जीता था। हादसा शनिवार सायं करीब चार हुआ।
विज्ञापन

गांव काबड़ी निवासी राजेश ने बताया कि वह शनिवार को सेक्टर 13-17 में प्रदेश स्तरीय तीज महोत्सव में शामिल होने गया था। घर लौटते समय दोपहर तीन बजे तीज महोत्सव में उसकी भतीजी अंजलि (18) पुत्री रविंद्र मिली। वह भतीजी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर घर लौट रहा था। जीटी रोड टोल प्लाजा पर सीताराम पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने गया। इसके बाद जब टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक लापरवाही से चलाता आया और उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। वे दोनों सड़क पर गिर गए और ट्रक का पहिया उसकी भतीजी अंजलि के ऊपर से गुजर गया, जबकि दूसरी साइड गिरने की वजह से वह बच गया। किसी तरह भतीजी को ट्रक से निकालकर सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सेक्टर 13-17 थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन



मुफलिसी में जी रहे परिवार की आर्थिक तंगी दूर करना चाहती थी अंजलिपिता रविंद्र ने बताया कि वह ट्रैक्टर चलाकर मेहनत-मजदूरी करता है। उसके पांच बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और तीन बेटी हैं। सबसे बड़ी बेटी अंजलि थी, जो शनिवार को तीज महोत्सव में शामिल होने गई थी। रविंद्र ने बताया कि उसकी बेटी ताइक्वांडों की राष्ट्रीय खिलाड़ी थी। उसने छह दिन पहले हांसी में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। बेटी भी परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को फिलहाल शवगृह में रखवा दिया है, रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ताऊ की शिकायत पर ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-प्रवीन कुमार, प्रभारी, सेक्टर 13-17 थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed