फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   National Lok Adalat to be held on May 9; cases to be settled amicably

Panipat News: राष्ट्रीय लोक अदालत नौ मई को, केसों का सहमति के साथ किया जाएगा निपटारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat to be held on May 9; cases to be settled amicably
पानीपत। राष्ट्रीय लोक अदालत नौ मई को लगाई जाएगी। इसमें पुराने मामलों को आपसी सहमति के साथ निपटाया जाएगा। डीएलएसए (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) ने इसके लिए तैयारी तेज कर दी है। डीएलएसए की सचिव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वर्षा शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत नो मई को लगाई जाएगी। यह इस साल की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत होगी। सेशन जज सुदेश कुमार शर्मा इसकी अध्यक्षता करेंगे। पानीपत और समालखा कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोग अदालत में आमजन को त्वरित, सस्ता व सुलभ न्याय प्रदान किया जाता है। इसमें पक्षकार आपसी सहमति से अपने विवादों का निपटारा कर समय, धन व ऊर्जा की बचत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में दीवानी, फौजदारी (समझौता योग्य), मोटर दुर्घटना दावा, बैंक रिकवरी, पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed