{"_id":"668de779330d7928d70bde66","slug":"national-level-runners-will-participate-in-the-marathon-panipat-news-c-244-1-pnp1001-120873-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मैराथन में जुटेंगे राष्ट्रीय स्तर के धावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मैराथन में जुटेंगे राष्ट्रीय स्तर के धावक
विज्ञापन
पानीपत। ऐतिहासिक नगरी पानीपत एक बार फिर प्रदेश स्तर पर बड़े कार्यक्रम की गवाह बनेगी। जिला में इस बार मैराथन कराई जाएगी। महिला व पुरुष वर्ग में 42.195 किलोमीटर, 21.0975 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और पांच किलोमीटर की मैराथन होगी। मैराथन में प्रदेशभर से महिला व पुरुष धावक शामिल हो सकते हैं। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में 28 जुलाई को होने वाली मैराथन को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बड़े स्तर पर किया जाएगा। इसमें अति विशिष्ट व्यक्ति भी पहुंचेंगे। अधिकारी इसको गंभीरता से लेकर अभी से तैयारी में जुट जाएं।
इसके प्रथम, द्वितीय व तृतीय को क्रमश: एक लाख, 51 हजार और 31 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तय करेंगे रूट मैराथन को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी रूट तय करेंगे। फिलहाल सिवाह गांव स्थित स्टेडियम से पानीपत-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर मैराथन कराने को लेकर चर्चा की है। बीडीपीओ अपने-अपने खंड में युवाओं को जागरूक करेंगे। उनको मैराथन में भाग लेने को लेकर आगे लाएंगे। इसके साथ शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों को भी शामिल किया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि खेल विभाग द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी हैं। इसके लिए एथलेटिक्स प्रशिक्षक महिपाल की ड्यूटी लगाई है। इसमें राष्ट्रीय स्तर के धावकों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसकी वेबसाइट दो दिन ओपन की जाएगी। जिस पर आमजन अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इस मौके पर एडीसी डॉ. पंकज यादव, सीईओ जिला परिषद गौरव कुमार, पानीपत एसडीएम मनदीप कुमार, इसराना एसडीएम ज्योति मित्तल, सीटीएम टिनू पोशवाल, डीएसपी सुरेश सैनी, सीएमओ डॉ. जयंत आहुजा उपस्थित रहे।