{"_id":"5b22eb88d1cbf743c1255371a4770198","slug":"narayan-sai-video-confrencing-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायण साईं की आज वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी पेशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायण साईं की आज वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी पेशी
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Thu, 18 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायण साईं की वीरवार को न्यायिक दंड़ाधिकारी मधुर बजाज की अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी होगी। पुलिस नारायण साईं को जाट आरक्षण आंदोलन के चलते कोर्ट में पेश नहीं कर पाएगी।
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने नारायण साईं को कोर्ट में नहीं लाने का फैसला किया है। महेंद्र चावला पर जानलेवा हमला करवाने के आरोपी और आसाराम बापू के बेटे नारायण र्साइं की वीरवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी होगी। यहां दंडाधिकारी मधुर बजाज की अदालत में उनके मामले की सुनवाई होगी।
विदित है कि 16 फरवरी को भी नारायण साईं की करनाल जेल से वीडियो कांफ्रेसिंग हुई थी। वह आसाराम बापू प्रकरण के मुख्य गवाह सनौली खर्द निवासी महेंद्र चावला पर पिछले साल 13 मई को हुए जानलेवा हमले का आरोपी है। 13 मई 2015 को महेंद्र चावला पर उसी के मकान पर हमला कर दिया गया था। हमले में महेंद्र चावला बच गया था। महेंद्र चावला ने निजी अस्पताल में पुलिस में दिए अपने बयान में हमले के पीछे नारायण साईं का हाथ बताया था। पुलिस ने महेंद्र चावला पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।