फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nand's son's Chhath festival was celebrated with great joy

Panipat News: नंद के लाला का छठी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

Fri, 22 Aug 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 22 Aug 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Nand's son's Chhath festival was celebrated with great joy
पानीपत। राधा रमन मंदिर विराटनगर में पांच दिवसीय नंद महोत्सव पर वीरवार को चौथे दिन नंद के लाला का छठी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान जन्माष्टमी की रात घर-घर लड्डू बांट रहे, अपने लाल के होने पर छठी आज मना रहे कान्हा की, आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन छोटो-छोटो सो कृष्ण कन्हैया प्यारों प्यारों सो बंसी बजैया भजन सुनकर भक्त झूम उठे ।
विज्ञापन

वीरवार को कीर्तन के साथ नंद के लाला का छठी उत्सव मनाया। महिलाएं और बच्चे भजन कीर्तन में झूमते नजर आए। गायक सतीश अनेजा के भजनों से भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। मंदिर के प्रधान विपिन चुघ ने बताया कि नंद के लाला के प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय नंद महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चतुर्थ दिवस में भजन गायक सतीश अनेजा ने अपने सुंदर-सुंदर भजनों से संगत को आनंदमय कर दिया। उनके द्वारा सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई। मंदिर के सचिव राजीव कंसल ने बताया कि यह उत्सव पांच दिनों का रखा गया था। जिसमें भजन गायक सतीश अनेजा अपनी पूरी टीम के साथ रोजाना शाम को सात बजे से हरि इच्छा तक संकीर्तन कर रहे है। जिसका समापन शुक्रवार को किया जाएगा। संकीर्तन के उपरांत रोजाना अमृत तुल्य भंडारे की भी व्यवस्था भक्तों के लिए की गई है। इस मौके पर मंदिर समिति के सदस्य जुगल कंसल, गुलशन बरेजा, राजीव कंसल, गुलशन अरोड़ा, महेश भाटिया, राहुल मनचंदा, सुदेश कंसल, मोहनलाल वाधवा व हेमंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed