फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Name of mayor candidate not approved in Congress

Panipat News: कांग्रेस में मेयर प्रत्याशी के नाम पर नहीं लगी मुहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Name of mayor candidate not approved in Congress
पानीपत। कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव के लिए मेयर प्रत्याशी तय कर लिया है। हालांकि पार्टी ने इसकी घोषणा देर शाम तक नहीं की। कांग्रेस नेताओं के अनुसार प्रत्याशी के नाम पर सभी नेताओं की सहमति बन चुकी है।
विज्ञापन

उनका नाम हरियाणा के प्रभारी बीके हरिप्रसाद के कार्यालय में भेजा जा चुका है। वह दिल्ली से बाहर हैं। इसलिए नाम की घोषणा सोमवार को हो सकती है। कांग्रेस पहली बार सिंबल पर निगम चुनाव लड़ने को उतरी है। हालांकि तीन बार बैठक बेनतीजा रही है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि भाजपा अपने सभी 26 वार्डों के लिए अपने प्रत्याशी उतार चुकी है। भाजपा ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। नाराज नेताओं को मनाया जा रहा है। जीत के लिए चुनावी समीकरण बनाए जा रहे हैं। भाजपा ने प्रत्याशी को जीत दिलाने की जिम्मेदारी अपने मंत्री कृष्ण लाल पंवार, महिपाल ढांडा, विधायक प्रमोद विज व मनमोहन भड़ाना को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कांग्रेस ने यह जिम्मेदारी अपने प्रदेश स्तरीय नेताओं को दी है। जिसमें भूपेंद्र हुड्डा, कुमारी शैलजा, दीपेंद्र हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला व उदयभान शामिल हैं। यह सभी नेता नगर निगम चुनाव में अपने प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करते दिखेंगे।
वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने अपने स्थानीय नेताओं को भरोसा जताया है। पानीपत में नगर निगम चुनाव की जिम्मेदारी आप के जिला संयोजक सुरेंद्र अहलावत, जिलाध्यक्ष जसबीर जस्सा व सुखबीर मलिक पर रहेगी। आप ने अब तक अपने छह प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। इनेलो-जजपा ने न तो बैठक की है और न ही अपने पत्ते खोले हैं।
जजपा प्रत्याशी रहे गंगाराम स्वामी भाजपा में शामिल ः नगर निगम चुनाव के बीच जजपा के समालखा से प्रत्याशी रहे गंगाराम स्वामी ने जजपा छोड़ दी। उन्होंने रविवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन कर ली। सेक्टर छह स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने उनको सदस्यता ग्रहण कराई। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश महासचिव मनोज जोगी ने भी कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया।

सोमवार को सूची जारी होने की संभावना : नगर निगम चुनाव के कोऑर्डिनेटर ओमबीर पंवार ने बताया कि कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी। किन्हीं कारणों से नाम की घोषणा बाकी है। नाम लगभग तय कर लिया गया है। सोमवार को सूची जारी होने की प्रबल संभावना है। सभी वर्गों व समीकरण को ध्यान में रखते हुए सूची तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed