फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   nagar nigam, panipat, haryana, hordings

एलएनटी ने लगवाए थे होर्डिंग बोर्ड, नगर निगम ने हटाए

Tue, 06 Sep 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Tue, 06 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam, panipat, haryana, hordings
नगर ‌निगम - फोटो : पानीपत
पानीपत। नगर निगम ने एलीवेटेड हाईवे और टोल प्लाजा पर लगाए पांच यूनी पोल और होर्डिंग को अवैध बताते हुए सोमवार को हटा दिया। एलएनटी ने करीब 50 लाख रुपये में इनका ठेका दिया था। निगम की इस कार्रवाई के बाद एलएनटी और नगर निगम के बीच तनाव व्याप्त हो गया है। एलएनटी ने एलीवेटेड हाईवे पर गोहाना रोड से टोल प्लजा के बीच लगाए होर्डिंग को उतरवाकर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


नगर निगम ने इन होर्डिंग को अवैध बताया है। साथ ही भविष्य में इस तरह से होर्डिंग लगाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। एलएनटी ने नगर निगम पर मनमर्जी करने का आरोप लगाया है। साथ ही इस कार्रवाई से लाखों का नुकसान होने की बात कही है। कंपनी का आरोप है कि शहर में अन्य कई जगह भी इस तरह के बोर्ड लगे हैं।
विज्ञापन


नगर निगम एक्सईएन रामदास शर्मा के नेतृत्व में टीम ने सोमवार एलीवेटेड हाईवे से लेकर टोल प्लाजा तक प्रात: आठ से दोपहर तक होर्डिंग हटाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने पांच यूल पोल समेत करीब 45 होर्डिंग बोर्ड उतार दिए। इन सबको एलएनटी ने लगवाया गया था। इस दौरान पुलिस फोर्स भी साथ रही। नगर निगम की कार्रवाई से आसपास के दुकानदार चिंतित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलएनटी बोली, जमीन कंपनी की वे कुछ भी करें
एलएनटी ने नगर निगम की कार्रवाई पर त्वरित टिप्पणी की है। कंपनी अधिकारियों ने कहा कि एलीवेटेड हाईवे के हिस्से की जमीन एनएचएआई ने कंपनी को दी है। कंपनी को रख-रखाव पर पूरा ध्यान देना है। यहां कंपनी के घाटे को पूरा करने के लिए होर्डिंग लगवाए जा रहे थे। नगर निगम अधिकारियों ने इनको हटा दिया। इससे कंपनी को करीब दो लाख रुपये का सीधा नुकसान हुआ है। इसके अलावा करीब 50 लाख का कांट्रेक्ट भी हाथ से निकल गया। निगम ने यमुना एनक्लेव के पास लगे होर्डिंग को नहीं उतारा। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि नगर निगम अधिकारी मनमर्जी से बोर्डों को उतार रहे हैं।

लेनी होती है अनुमति
नगर निगम के अधिकारियों के अनुएसार एलएनटी ने बिना अनुमति के होर्डिंग लगा दिए थे। नगर निगम ने नोटिस भी दिया था, लेकिन एलएनटी ने इसको गंभीरता से नहीं लिया। ऐसे में नगर निगम ने होर्डिंग को उतारा है। भविष्य में भी बिना परमिशन के होर्डिंग बोर्ड लगाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एलीवेटेड हाईवे का हिस्सा कंपनी को दिया गया है। वे इसका सदुपयोग कर घाटे को पूरा करना चाहते थे। कई यूनी पोल लगवाने के साथ शहर के हिस्से में बोर्ड लगवाए गए थे। नगर निगम ने सोमवार को इन सबको हटवा दिया है। यह चिंता का विषय है। एनएचएआई ने जब जमीन एलएनटी को दे दी है तो एलएनटी होर्डिंग बोर्ड लगा सकता है। इसमें नगर निगम का कोई हस्ताक्षेप नहीं करना चाहिए। वे इस मामले को डीसी के सामने रखेंगे। निगम के इस कदम से कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

एसके झा, स्थानीय प्रबंधक, एलएनटी।

एलएनटी ने एलिवेटेड हाईवे पर गोहाना रोड से टोल प्लाजा के बीच होर्डिंग बोर्ड लगाए थे। ये अवैध थे। इनकी नगर निगम से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। कंपनी ने नोटिसों का जवाब भी नहीं दिया। निगम ने एक दायरे में रहकर होर्डिंग हटाए हैं।
रामदास शर्मा, एक्सईएन, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed