फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   nabour Raped gorl in panipat

पड़ोसी ने किया 12 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, मकान मालिक ने वीडियो बनाकर संबंध बनाने के लिए किया ब्लैकमेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
nabour Raped gorl in panipat
जिले के एक गांव में किराए पर रह रहे परिवार की 12 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने डेढ़ माह पहले दुष्कर्म किया और इस दौरान साथी अन्य युवकों ने कमरे के बाहर पहरा दिया और किशोरी का अश्लील वीडियो भी बनाया। इसके बाद दूसरे युवक ने किशोरी को वीडियो दिखाकर उसके साथ भी संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल किया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। किशोरी ने दो दिन पहले पड़ोस में रहने वाली महिला और मामी को आपबीती बताई, जिसके बाद पड़ोसी महिला ने किशोरी की मां को बताया। जब मामले का खुलासा हुआ तो परिजन महिला थाने पहुंचे, जहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई नहीं तो वह नव नियुक्त एसपी से मिले और आरोपियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई। एसपी ने डीएसपी पूजा डाबला को निर्देश दिया, जिसके बाद आरोपियों पर केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

किशोरी के अनुुसार
किशोरी ने बताया कि उसके उस दिन माता-पिता काम पर गए हुए थे। उसका छोटा भाई ट्यूशन गया था। तभी बिंदर, उसके साथ जीवन, मनीष और बिरजबीर कमरे में आ गए। बिंदर दो अन्य युवकों को लेकर बाहर चला गया और आरोपी बिरजबीर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी बिंदर ने उनकी वीडियो बनाई और उस वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आरोपी बिंदर ने कहा कि वह वीडियो वायरल कर देगा, नहीं तो उसके साथ भी संबंध बना, उसने विरोध किया तो बिंदर ने जान से मारने की धमकी दी और वहां से चले गए।
विज्ञापन

बेटी ने 10 दिन तक कुछ नहीं खाया तो पड़ोस की आंटी ने मां को बुलाकर बताई घटना
दुष्कर्म के बाद से ही आरोपी लगातार किशोरी के साथ दोबारा दुष्कर्म करने का दबाव बना रहे थे। वहीं, इस बात का जिक्र पीड़िता ने अपनी पड़ोसी महिला से किया था। वहीं, इसी दबाव में आकर वह परेशान रहने लगी और 10 दिन तक खाना नहीं खाया। जिसके बाद माता-पिता परेशान हो गए। डॉक्टरों से दवाई दिलवाई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वहीं, पड़ोसी आंटी ने किशोरी की मां को बुलाया और घटना के बारे में बताया। जिसके बाद मां ने अपने पति को बताया और दोनों ने बेटी से पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने महिला थाने पुलिस पर लगाए यह आरोप
पिता ने बताया कि वह मंगलवार को महिला थाने में गए थे, जहां पर उनकी कोई खास सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद वह नव नियुक्त एसपी मनीषा चौधरी से मिले और आपबीती बताई। वहीं, मनीषा चौधरी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डीएसपी पूजा डाबला को महिला थाना में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। वहीं, पिता को महिला थाना पुलिस अपनी जिप्सी में आरोपियों की शनाख्त करवाने के लिए ले गई। पिता ने आरोपी बिंदर और उसके साथ एक अन्य को पकड़वाया, लेकिन पुलिस ने उनको यह कर छोड़ दिया कि कल वारदात में संलिप्त चारों आरोपी थाने में पेश हो जाना, नहीं तो वह परिवार को उठा लेंगे। जिस कार्रवाई से वह नाखुश है।

मामला संज्ञान में आते ही केस दर्ज करने के निर्देश दे दिए थे, परिजनों ने तीन युवकों के खिलाफ शिकायत दी है, जिस शिकायत पर केस दर्ज किया गया है, मामले की तफ्तीश जारी है। वहीं, पुलिस ने किसी भी आरोपी को नहीं छोड़ा है, यह आरोप निराधार है।
-मनीषा चौधरी, एसपी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed