फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   My typical dialect has stung from Bollywood to abroad, songs are booming all around today

Panipat News: म्हारी ठेठ बोली के वालीवुड से विदेश तक डंके, गानों की आज चारों तरफ धूम

Fri, 05 May 2023 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 05 May 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
My typical dialect has stung from Bollywood to abroad, songs are booming all around today

विज्ञापन
पानीपत। म्हारी बोली ठेठ है। सामने वाले को सुनने में एक बार खड़ी सी जरूर लगती है, लेकिन आज हरियाणवी ही नहीं उनकी बोली भी लोगों के दिल में जगह बना चुकी है। आस्ट्रेलिया व कनाडा सहित कई देशों में विदेशी भी हरियाणवी बोलकर देखते हैं। यहां हरियाणवी प्रभावी क्षेत्रों में एक-दूसरे से हरियाणवीं में ही बात करते हैं। यह कहना है इंस्टा स्टार विकास श्योराण और रितू श्योराण का। वे दोनों आस्ट्रेलिया से पानीपत आए थे। हरियाणवी सुपर स्टार केडी द रॉकस्टार, खासा आला चाहर व अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के हरियाणा प्रतिनिधि डॉ. नवीन नैन भालसी ने उनका पानीपत पहुंचने पर स्वागत किया।
एनआरआई विकास श्योराण ने बताया कि हरियाणवी और भारतीय संस्कृति हमारी धरोहर हैं। उसको हम कभी भुला नहीं सकते। इसी संस्कृति को हमें आगे बढ़ना की जरूरत है। वालीवुड की फिल्मों में हरियाणवी को पसंद किया जाने लगा है। इसके अलावा आज विदेश में भी हरियाणवी बोली जाती है। उनके गाने और फिल्म लोगों को पसंद आती है। कई विदेशी फालोवर वीडियो व रील के इंतजार में रहते हैं। वे आस्ट्रेलिया में हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम करवा चुके हैं। इसके साथ सभ्यता व संस्कृति को बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक भी करते हैं।
विज्ञापन

हरियाणवी गीतों को गुनगुनाया तो कई धुनें निकलीं -
डॉ. नवीन नैन भालसी ने बताया कि केडी द रॉकस्टार व खासा आला चाहर ने यहां बैठे-बैठे गुनगुनाने लगे। इसी दौरान कई नई धुन और गीत के बोल निकलकर सामने आए। खासा आला चाहर ने बताया कि हरियाणा की संस्कृति को बचाने के लिए सबको आगे आना होगा। हरियाणवी गीतों में भोंडापन नहीं होना चाहिए। कई कलाकार प्रसिद्धि पाने के लिए इन सबको अनदेखा कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed